गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल ट्विटर रिव्यू - रात भर से ट्रेंड हो रहे जान्हवी कपूर - पंकज त्रिपाठी
जान्हवी कपूर, पंकज सक्सेना और अंगद बेदी स्टारर गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल रिलीज़ हो चुकी है और इसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन फिल्म देखने के बाद आखिरकार दर्शकों ने माना है कि जान्हवी कपूर को ये मौका मिलना ही चाहिए। उनसे तारीफें केवल इसलिए नहीं छीनी जा सकतीं कि वो एक स्टार किड हैं।
और शायद यही कारण है कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होते ही गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल छा गई है और कल रात से ही पंकज त्रिपाठी और जान्हवी कपूर ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं।

दर्शकों का मानना है कि ये जान्हवी कपूर के लिए उरी, नीरजा और राज़ी तीनों एक साथ हैं और जान्हवी ने भी इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी बखूबी निभाई है और निराश नहीं किया है। फिल्म को भले ही IMdB पर कम रेटिंग दी जा रही है लेकिन गुंजन सक्सेना हर अच्छे दर्शक की हकदार है।
फिल्म में जान्हवी कपूर के पंखों को उड़ान देते हैं पंकज सक्सेना जो पूरी फिल्म को मज़बूती से जान्हवी कपूर के साथ अपने कंधों पर उठाते हुए आगे बढ़ते हैं। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा - अगर कोई कह रहा है कि ये फिल्म ना देखो तो शायद उसने खुद भी ये फिल्म नहीं देखी है।
आप भी देखिए फिल्म देखने के बाद क्या रहा दर्शकों का रिएक्शन -


Click it and Unblock the Notifications












