..................... नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर का नाम "गुंजन सक्सेना" से गायब, जाह्नवी कपूर की फिल्म का बहिष्कार Karan Johar Name Missing From Gunjan Saxena Poster & Trailer users boycott janhvi kapoor film in nepotism controversy - Hindi Filmibeat

नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर का नाम "गुंजन सक्सेना" से गायब, जाह्नवी कपूर की फिल्म का बहिष्कार

धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म "गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल" ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए एकदम तैयार है। 12 अगस्त को जाह्नवी कपूर की फिल्म रिलीज होगी। फिल्म गुंजन सक्सेना इसीलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। नेपोटिज्म को लेकर जारी बहस में करण जौहर लगातार चर्चा में रहे हैं, पिछले लंबे समय से वह सोशल मीडिया से एकदम नदारद हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्म को लेकर लगातार माहौल गर्म है। साथ साथ करण जौहर को भी सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के चलते ट्रोल किया गया।

इस बीच इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जो नेपोटिज्म की बहस जारी है, उसे लेकर गुंजन सक्सेना फिल्म से करण जौहर का नाम दूर दिया गया है। जैसे ध्यान दें तो गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल फिल्म के जो ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हुए उसमें करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन का नाम नहीं शामिल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X