..................... गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल पर बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन | Gunjan Saxena The Kargil Girl Review By Bollywood Celebs, Hrithik Roshan to Sidharth Malhotra - Hindi Filmibeat

'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' सेलेब्स रिव्यू- ऋतिक रोशन ने बांधे तारीफों के पुल, कहा- शानदार

गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। आम दर्शकों से जहां फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। वहां, बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म के लिए तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर मिलाप झावेरी, अनुराग कश्यप तक ने फिल्म की सराहना की है।

शरण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म भारत की पहली लड़ाकू महिला पायलट 'गुंजन सक्सेना' के जीवन से प्रेरित है।गुंजन सक्सेना को कारगिल युद्ध के दौरान अनुकरणीय साहस दिखाने के लिए शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Gunjan Saxena The Kargil Girl

फिल्म में गुंजन सक्सेना के किरदार में नजर आई हैं जाह्नवी कपूर। वहीं, पंकज त्रिपाठी, विनीत कुमार सिंह, अंगद बेदी, आयशा रज़ा, मानव विज ने प्रभावी काम किया है। फिल्म अपनी कहानी, निर्देशन, अभिनय.. हर बात से दिल जीतती है। यहां देशभक्ति या नारेबाजी का ओवरडोज़ नहीं है। गुंजन सक्सेना की कहानी प्रेरणा देती है और सपनों के पीछे भागने के लिए एक जुनून पैदा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X