धमाका एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राम माधवानी द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता निर्माता हैं रॉनी स्क्रूवाला, अमिता माधवानी और राम माधवानी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, लीड रोल में नज़र आयेंगे। कहानी ये फिल्म कोरियन फिल्म टेरर लाईव का रीमेक है और कार्तिक इस फिल्म में कार्तिक एक पत्रकार की भूमिका में होंगे। लेकिन इस पत्रकार की ज़िंदगी तब बदल जाती है जब वो मुंबई आतंकवादी हमले का लाइव ब्राडकास्ट कवर करता है। अर्जुन माथुर एक रेडियो जॉकी है, जो सुबह सुबह लोगों को शहर से जुड़ी खबरें सुनाता है और मुद्दों पर बात करता है। एक दिन अचानक शो के दौरान अर्जुन को एक फोन कॉल आता है, कॉलर अपना नाम बताया है कि रघुबीर महाता और वो मुंबई के सी-लिंक को बम से उड़ाने की धमकी देता है। उसकी बात को मजाक मानकर अर्जुन फोन काट देता है, लेकिन अगले ही पल जो होता है उसे देखकर अर्जुन और ऑफिस के बाकी लोग दहल जाते हैं। अर्जुन अपनी बिल्डिंग की खिड़की से देखता है कि सी-लिंक धू-धू कर जल रहा है। वहां एक बम धमाका हुआ है। इसके बाद फिल्म में अर्जुन और रघुबीर की बातचीत के जरीए कुछ सामाजिक मुद्दों को समेटा गया है। अर्जुन अपने चैनल के प्राइम टाइम में रघुबीर से ऑन एयर बातचीत करता है और उसके पीछे के मकसद को जानने की कोशिश करता है। रघुबीर उसे और भी बम धमाके करने की धमकी देता है और साथ ही अपनी मांग उसके सामने रखता है। जहां रघुबीर का अपना मकसद है, वहां अर्जुन का लक्ष्य है अपने चैनल के लिए छप्पड़फाड़ टीआरपी लाना। दोनों अपने मकसद को पूरा करने के लिए किस हद तक जाते हैं? रघुबीर यह बम धमाका क्यों करता है और इस बारे में बताने के लिए अर्जुन को ही कॉल क्यों करता है, पूरी कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ हुआ है। यह फिल्म 19 नवंबर 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
एक इंसान अपनी जिंदगी में कुछ पाने के लिए क्या क्या करता है, किस हद तक तक जा सकता है, राम माधवानी ने अपनी फिल्म से उसकी एक झलक दिखाई है। फिल्म से जुड़े मैसेज और कार्तिक आर्यन के दमदार अभिनय के लिए धमाका एक बार जरूर देखी जा सकती है।