नेटफ्लिक्स ने की कार्तिक आर्यन स्टारर 'धमाका' के रिलीज डेट की घोषणा, कल रिलीज होगा ट्रेलर!
नेटफ्लिक्स ने अपने आगामी ह्यूमन ड्रामा फिल्म 'धमाका' के रिलीज़ की तारीख की घोषणा कर दी है। राम माधवानी द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन अभिनीत यह फिल्म 19 नवंबर, 2021 को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले कल यानि की 19 अक्टूबर को इस थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा।
यह थ्रिलर फिल्म एक महत्वाकांक्षी एक्स-न्यूज एंकर अर्जुन पाठक की कहानी को फॉलो करता है। जिसे प्राइम-टाइम टेलीविजन पर लाइव होने का एक और मौका दिया जाता है जब एक आतंकवादी उसे बम ब्लास्ट की धमकी के साथ कॉल करता है। वह नहीं जानता है कि यह कॉल उसके जीवन को बदल देगी।

धमाका में कार्तिक आर्यन पहले कभी नहीं देखे गए अंदाज में हैं और इसमें अमृता सुभाष, विकास कुमार और विश्वजीत प्रधान जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। साथ ही मृणाल ठाकुर की विशेष उपस्थिति भी है।
राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी पहली झलक से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। इसके निर्माता हैं रॉनी स्क्रूवाला, अमिता माधवानी और राम माधवानी।


Click it and Unblock the Notifications











