'सूर्यवंशी' के साथ अक्षय कुमार थियेटर में, तो ओटीटी पर कार्तिक आर्यन करेंगे दिवाली 'धमाका'!
महाराष्ट्र में थियेटर्स खुलने की खबर के बाद से धड़ाधड़ कई फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। निर्माता- निर्देशक वापस बड़ी स्क्रीन पर लौट रहे हैं, लेकिन अभी भी कई बड़ी फिल्मों ने ओटीटी का रास्ता ही चुना है, जिनमें से एक है कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'धमाका'। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 3 या 4 नवंबर यानि की दिवाली 2021 पर रिलीज हो सकती है। बता दें, इसी समय अक्षय कुमार की सूर्यवंशी भी थियेटरों में दस्तक देगी।

राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी पहली झलक से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। इसके निर्माता हैं रॉनी स्क्रूवाला, अमिता माधवानी और राम माधवानी। राम माधवानी की ये फिल्म कोरियन फिल्म टेरर लाईव का रीमेक है और कार्तिक इस फिल्म में कार्तिक एक पत्रकार की भूमिका में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











