'धमाका' के ट्रेलर में दिखा कार्तिक आर्यन का धमाल, देखिए वीडियो

इंटेंस, ग्रिपिंग और हार्ड-हिटिंग, कार्तिक आर्यन हार्डबॉल पत्रकार अर्जुन पाठक के रूप में डिजिटल स्पेस में धमाल मचा रहे है। राम माधवानी द्वारा निर्देशित 'धमाका' का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें कार्तिक के ट्रांसफॉर्मेशन ने प्रशंसकों स्तब्ध कर दिया है।

दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक कुछ समय से रोमांटिक-कॉमेडी स्पेस पर राज करते आये है, वहीं 'धमाका' उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट है जिसने उनके करियर ग्राफ में एक नया डायमेंशन जोड़ दिया है।

Kartik Aaryan

कार्तिक के भीतर पहले कभी नहीं देखे गए कलाकार को सामने लाते हुए, ट्रेलर ने दर्शकों को हर उस चीज़ की एक झलक दी है जो आपको फ़िल्म में देखने मिलेगी और उन्हें अभिनेता के एक नए पहलू से भी परिचित करवाया है। ट्रेलर को देखते हुए, 'धमाका' कार्तिक आर्यन के सूक्ष्म परफॉर्मेंस द्वारा समर्थित कंटेंट का एक आकर्षक पीस है।

अभिनेता ने अपने करैक्टर में ढलने के लिए इंटेंस तैयारी की है। 'धमाका' में कार्तिक एक सनकी पूर्व न्यूज एंकर की भूमिका निभा रहे है, जिसे उसके रेडियो शो पर एक अलार्मिंग कॉल आता है और उसे करियर में वापसी का मौका दिखाई देता है, हालांकि, इससे उसे अपने विवेक की कीमत चुकानी पड़ सकती है।

एक सॉलिड इम्पैक्ट पैदा करते हुए, ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है जहाँ प्रशंसक ने कार्तिक के अनुभवी चित्रण की प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पा रहे है। ट्रेलर में अभिनेता के लुक को बहुत सराहना मिल रही है और इसी तरह उनके अभिनय में भी बदलाव आया है।

राम माधवानी को अपने अभिनेताओं में सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए जाना जाता है और ट्रेलर 'धमाका' को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह कार्तिक आर्यन का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन होगा!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X