'अब बॉक्स ऑफिस का नहीं, व्यूअरशिप का प्रेशर होता है', ओटीटी रिलीज पर बोले कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'धमाका' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। राम माधवानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 19 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब कार्तिक से फिल्म के ओटीटी रिलीज और बॉक्स ऑफिस प्रेशर ना होने पर सवाल किया गया, तो एक्टर ने कहा, फिल्म हिट है या नहीं, लोगों को पसंद आ रही है नहीं, इसका अंदाजा ओटीटी पर लग जाता है।
बॉक्स ऑफिस के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा, "फिल्मों की सफलता अब सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर निर्भर नहीं करती है। वह फिल्म कितने ज्यादा ऑडिएंस के पास पहुंच रही है, वह अब नया बेंचमार्क बन रहा है। ओटीटी प्लेटफार्म के वजह से हमारी फिल्में वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही हैं। 100 से भी ज्यादा देशों के लोग हमें देख रहे हैं।"

उन्होंने आगे हंसते हुए कहा कि, "सवाल रहा 'धमाका' का तो वह कलेक्शन का प्रेशर अब राम माधवानी और रॉनी स्क्रूवाला सर के कंधों पर गया हुआ है।"
'धमाका' को लेकर कार्तिक आर्यन बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, "यह मेरे अब तक के सबसे चैलेंजिंग रोल में से एक है। लेकिन राम माधवानी सर की वजह से यह मेरे लिए आसान हो गया था। कोई भी एक्टर, जिन्होंने इनके साथ काम किया है वो बता सकते हैं कि इनके साथ काम करने का अनुभव कितना अलग होता है। राम माधवानी सर के फिल्ममेकिंग का अंदाज बहुत अलग होता है।"


Click it and Unblock the Notifications











