दे दे प्यार दे एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्माण लव रंजन और निर्देशन अकिव अली ने किया है। इस फिल्म से आकिव अली ने निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, जिम्मी शेरगिल और राकुल प्रीत मुख्य भूमिका में हैं। मुख्य कहानी फिल्म में अजय देवगन ने एक बुजुर्ग आदमी का किरदार निभाया है। जिसे अपने बेटे के उमर की लड़की (राकुल प्रीत) से प्यार हो जाता है। फिल्म में तब्बू अजय के बीवी के किरदार में हैं। तथा आलोक नाथ उनके पिता के किरदार में हैं। फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म की कहानी UK में बसी है जहां आशीष (अजय देवगन) और आएशा (रकुल प्रीत सिंह) बेहद अजीब सी परिस्थिति में मिलते हैं जहां आएशा, आशीष के दोस्त की एक बैचलर पार्टी में नकली स्ट्रिपर बनकर पहुंच जाती है। दोनों मिलते हैं और दिल धड़कते हैं, भले ही उम्र में काफी फासले होते हैं। जब आशीष (अजय देवगन) अपने दोस्त जावेद जाफरी को बताता है कि वो एक लड़की के प्यार में पड़ चुका है जो उसकी उम्र की आधी उम्र की है तो जावेद जाफरी उसे डांटता है और कहता है कि इसे उम्र का फासला नहीं कहते हैं, एक पूरी पीढ़ी का फासला कहते हैं। कुछ फ्लर्ट और रोमांटिक डेट्स के बाद दोनों अपने रिश्ते को गंभीरता से लेने लगते हैं। लेकिन वो प्रेम कहानी ही क्या जिसमें कोई दिक्कत नहीं हो। शादी से पहले, आशीष आएशा को अपनी पुरानी बीवी मंजू से मिल लेने की सलाह देता है क्योंकि आशीष के दो बच्चे मंजू के साथ रहते हैं। जैसे वो दोनों मनाली पहुंचते हैं सारी दिक्कतें शुरू होती हैं और इन दिक्कतों को ही फिल्म में बहुत ही मजेदार अंदाज में पेश किया गया है जिसे देखकर बहुत मजा आता है।
अजय देवगन - रकुल की हॉट केमिस्ट्री, तबू का शानदार अभिनय, पैसा वसूल फिल्म हालांकि आकिव अली खुद एक एडिटर हैं लेकिन फिर भी फिल्म इस डिपार्टमेंट में ढीली पड़ जाती है। म्यूज़िक की बात करें तो एक दो गाने छोड़कर और कोई गाना याद रखने लायक नहीं है। इतने ऊंचे नीचे सफर के बावजूद फिल्म आपको हंसाएगी और आपका मनोरंजन भी करेगी। हमारी तरफ से फिल्म को 3 स्टार।
www.thelallantop.com
प्यार कभी भी, किसी से भी हो सकता है. और कई बार प्यार करने वालों के बीच का एज गैप, जनरेशन गैप जितना बड़ा भी हो सकता है. इसी थीम को सेंटर में रखकर ‘प्यार का पंचनामा’ वाले लव रंजन ने फिल्म बनाई है ‘दे दे प्यार दे'.