Box Office: सिंघम, शिवाय से आगे बढ़ी अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे'- 100 करोड़ क्लब में एंट्री

अजय देवगन, तबू और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने आखिरकार 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म हिट रही है। फिल्म ने अजय देवगन की ही सिंघम और शिवाय जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर दिया है। दे दे प्यार दे का कुल कलेक्शन रहा- 100.90 करोड़। यह अजय देवगन की टॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

आकीव अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है लव रंजन ने। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया, यही वजह से है कि हॉलीवुड फिल्में और सलमान खान की भारत रिलीज के बावजूद इस फिल्म की कमाई जारी रही। खास बात है कि यह अजय देवगन की 10वीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिलहाल 100 करोड़ क्लब में अजय देवगन से आगे सिर्फ अक्षय कुमार और सलमान खान हैं।

De De Pyaar De

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्में आम तौर पर 100 करोड़ आराम से पार कर जाती है। दे दे प्यार दे इस मामले में शुरुआत में धीमी रही, लेकिन धीरे धीरे फिल्म ने अपना रास्ता बना लिया।

यहां जानें अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

{photo-feature}

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X