'दे दे प्यार दे' बॉक्स ऑफिस- 100 करोड़ क्लब में अजय देवगन की 10वीं फिल्म- जबरदस्त रिकॉर्ड
भारत की रिलीज के बावजूद, अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने अपने चौथे वीकेंड पर 1.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म अब तक 98.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि इस हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। बता दें, 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली यह अजय देवगन की दसवीं फिल्म होगी। दे दे प्यार दे हिट हो चुकी है।
फिलहाल 100 करोड़ क्लब में अजय देवगन से आगे सिर्फ अक्षय कुमार और सलमान खान हैं। हालांकि इस साल अक्षय कुमार की और तीन फिल्में रिलीज को तैयार है (गुड न्यूज, हाउसफुल 4, मिशन मंगल).. जिससे वह नंबर वन पर जा सकते हैं। वहीं, अजय देवगन की अगली फिल्म अब 2020 में रिलीज होगी।

शाहरुख खान 100 करोड़ क्लब की टॉप 3 लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। जबकि उनके अगली फिल्मों की भी फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है। जाहिर है ऐसे में बाकी सुपरस्टार्स काफी आगे निकल जाएंगे। बहरहाल, यहां जानें 100 करोड़ क्लब में कौन कितनी फिल्मों के साथ शामिल है-


Click it and Unblock the Notifications











