BOX OFFICE: 100 करोड़ पार कर गई अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे'- जानें कुल कलेक्शन
17 मई को रिलीज हुई अजय देवगन, तबू और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दुनियाभर में फिल्म ने 103.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। भारत में फिल्म 75 करोड़ के लगभग कमा पाई है। अजय देवगन के फिल्मों के अनुसार, यह आंकड़ा हालांकि ऐवरेज ही माना जाएगा। आकीव अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है लव रंजन ने।
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्में आम तौर पर 100 करोड़ आराम से पार कर जाती है। लेकिन दे दे प्यार दे इस मामले में शुरुआत से ही कुछ धीमी रही। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भारत में मुश्किल से 85-90 करोड़ तक पहुंच पाएगी।

हालांकि बजट कम होने की वजह से फिल्म खास नुकसान में नहीं रही। लगभग 50 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म अब प्रॉफिट कमा रही है। वहीं, फिल्म को कमाने का काफी लंबा समय भी मिला। पीएम मोदी बॉयोपिक और इंडियाज मोस्ट वांटेड जैसी फिल्में दे दे प्यार दे का रास्ता रोकने में असफल रही। बहरहाल, यह अजय देवगन की टॉप फिल्मों में शामिल नहीं हो पाई।
यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











