BOX OFFICE: ठंडी पड़ गई अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे'- जानें एक हफ्ते का कलेक्शन
अजय देवगन, तबू और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही। एक हफ्ते में फिल्म मुश्किल से 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। जाहिर है अब फिल्म का 100 करोड़ क्लब तक पहुंचना मुश्किल है। आकीव अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है लव रंजन ने।
जहां अजय देवगन की पिछली फिल्म टोटल धमाल ने आसानी से 150 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया था। वहीं, दे दे प्यार दे शुरुआत से ही शिद्दत करती दिखी। समीक्षकों और दर्शकों से इस रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

हालांकि बजट कम होने की वजह से फिल्म खास नुकसान में नहीं रही। लगभग 50 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म अब प्रॉफिट कमा रही है। खास बात है कि इस हफ्ते भी कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लिहाजा, दे दे प्यार दे की बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रभाव साफ दिखेगा। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 80 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन देगी।
बहरहाल, यहां जानें 2019 की 100 करोड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











