चश्मेबद्दूर वर्ष 2013 में आई एक हिंदी कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था। फिल्म में तापसी पन्नू, दिव्येंदु शर्मा, अली जफर और सिद्दार्थ मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म वर्ष 1981 में आई फिल्म का रीमेक थी। फिल्म सिनेमाघरों में 5 अप्रैल 2013 को रिलीज हुई थी, और क्रिटिक्स द्वारा बेहद सरहायी भी गयी। कहानी चश्मे बद्दूर फिल्म की कहानी तीन दोस्तों ओमी (दिव्येंदू शर्मा), सिद्धार्थ परासर (अली ज़फर) और जय (सिद्धार्थ) के इर्द गिर्द घूमती है। ओमी और जय अपने घर के बाहर एक दिन सीमा (तापसी पन्न्) को देखते हैं जो कि अपने घर से भागकर अपने चाचा के यहां गोवा आई होती है। सीमा के पिताजी (अनुपम खेर) एक आर्मी ऑफीसर हैं और वो किसी आर्मी ऑफीसर से ही सीमा की शादी कराना चाहते हैं। लेकिन सीमा किसी आम नागरिक से शादी करना चाहती है। सीमा के चाचा (अनुपम खेर का जुड़वा भाई) चाहते हैं कि सीमा की शादी किसी आर्मी ऑफीसर से नहीं बल्कि किसी आम नागरिक से हो। सीमा को देखने के बाद ओ्मी और जय सीमा को पटाने की कोशिश करते हैं लेकिन सीमा उन्हें भाव नहीं देती। सीमा की मुलाकात सिद्धार्थ से होती है और वो उसे पसंद करने लगती है। सिद्धार्थ जिस कॉलेज में पढ़ता है सीमा के चाचा वहां के प्रोफेसर होते हैं। सिद्धार्थ से ये जानने के बाद कि वो सीमा को पसंद करता है वो सीमा और सिद्धार्थ की शादी करना चाहते हैं। लेकिन तभी सिद्धार्थ के दोनों दोस्त सिद्धार्थ और सीमा के बीच गलतफहमी पैदा कर देते हैं और सिद्धार्थ और सीमा अलग हो जाते हैं। फिर सीमा और सिद्धार्थ के बीच क्या होता है क्या ये दोनों दोबारा एक होते हैं क्या सीमा के पिता उसकी शादी के लिेए तैयार होते हैं। ये जानने के लिए इस वीकेंड जरुर देखिये चश्मे बद्दूर।