चश्मे बद्दूर डिजिटल की स्क्रीनिंग रही सादगी भरी
फिल्मकार सई परांजपे की फिल्म 'चश्मे बद्दूर' के डिजिटल संस्करण का पहला प्रदर्शन फिल्म एवं टेलीविजन कलाकारों की मौजूदगी में बेहद सादगी से हुआ। गुरुवार को हुए इस कार्यक्रम में इसमें अभिनय कर चुके अभिनेता फारुख शेख, राकेश बेदी और अभिनेत्री दीप्ति नवल के अलावा एंकर से अभिनेता बने रणविजय और फिल्मकार सुधीर मिश्रा भी उपस्थित थे।
राकेश ने कहा, "हम किसी प्रतियोगिता की भावना से फिल्म प्रदर्शित नहीं कर रहे। फिल्म इसलिए प्रदर्शित की जा रही है क्योंकि आज की पीढ़ी को इसके बारे कोई जानकारी नहीं है। रणविजय ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म को पर्दे पर देखने का आनंद लिया। उन्होंने कहा, "यह उस नई पीढ़ी के लिए इसे बड़े पर्दे पर देखने का बेहतरीन मौका है, जिन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है। मुझे खुशी है कि मैं इसे बड़े पर्दे पर देख सका।" सुधीर ने कहा, "इस तरह की फिल्म बनाना आसान नहीं है। कौन इसे बड़े पर्दे पर नहीं देखना चाहेगा।"
हाल ही में फारुख शेख ने भी चश्मे बद्दूर फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा था कि आतकल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहतरीन समय चल रहा है। आजकल मल्टीप्क्सेस का जमाना है और फिल्मों के लिए बेहतरीन वक्त है।
More from Filmibeat
chashme baddoor farooque sheikh screening bollywood dipti naval चश्मे बद्दूर फारुख शेख दीप्ति नवल बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications












