तापसी ने चश्मे बद्दूर का ऑफर मिलने के बाद ओरिजनल फिल्म देखी!
चश्मे बद्दूर फिल्म जो कि 1981 में रिलीज हुई थी का रीमेक पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन सफलता मिल रही है। चश्मे बद्दूर फिल्म को देखने के बाद हर किसी का यही कहना है कि फिल्म बेहतरीन है। हालांकि इस रीमेक ने ओरिजनल चश्मे बद्दूर फिल्म को टक्कर नहीं दी लेकिन फिर भी आज के जमाने के हिसाब से फिल्म में बेहतरीन कॉमेडी फ्लेवर डाला गया है। चश्मे बद्दूर फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 19.20 करोड़ रुपये कमा लिेये हैं और अभी भी ये बॉक्स ऑफिस पर काफी खूबसूरती के साथ जमी हुई है। कहा जा रहा है कि फिल्म में अली ज़फर, तापसी पन्नू, सिद्धार्थ और दिव्यूंदू शर्मा ने बेहतरीन एक्टिंग की है।
अली ज़फर और तापसी पुन्नू हाल ही में एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान चश्मे बद्दूर फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने पहले चश्मे बद्दूर फिल्म देखी ही नहीं थी। जब उन्हें डेविड धवन जी की तरफ से फिल्म का ऑफर आया तब उन्होंने ऑरिजनल फिल्म की डीवीडी मंगाकर फिल्म देखी। अली ज़फर ने बताया कि जब उन्होंने ये ऑरिजनल चश्मे बद्दूर फिल्म देखी तो उन्हें बहुत मजा आया। फिल्म में फारुख शेख जी की एक्टिंग बेहतरीन थी और उसे देखकर उन्हें भी लगा कि ये तो बहुत ही बेहतरीन किरदार होगा। इसे करने में बहुत मजा आयेगा। फिर उन्होंने डेविड धवन जी के फोन करके पूछा कि वो इस फिल्म को किस तरह बनाएंगे और इस तरह वो फिल्म के साथ जुड़ गये।
तापसी ने बताया कि चश्मे बद्दूर के सेट पर उन्हें एक राजकुमारी जैसा फील कराया जाता था क्योंकि फिल्म की इकलौती हिरोइन वो ही थीं। तापसी ने बताया कि शूटिंग के दौरान तीनों एक्टरों- अली ज़फर, दिव्येंदू शर्मा और सिद्दार्थ की कैमिस्ट्री काफी अच्छी थी और ये तीनों एक साथ काफी मजे करते थे। अली ज़फर ने आगे कहा कि इस कैमस्ट्री को पैदा करने में थोड़ा वक्त लगा था क्योंकि सेट पर पहली बार वो इन दोनों एक्टरों से मिल रहे थे। दिव्येंदू शर्मा और सिद्दार्थ के साथ उन्हें काम करने में काफी मजा आया। फिल्हाल चश्मे बद्दूर फिल्म को काफी अच्छी ओपनिंग मिली है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आऩे वाले हफ्तों में भी काफी अच्छा बिजनेस करेगी।


Click it and Unblock the Notifications












