'चश्मेबद्दूर' के सामने नहीं टिक सकी 'हिम्मतवाला'
मुंबई। लो बजट फिल्म 'चश्मेबद्दूर' का प्रदर्शन 'हिम्मतवाला' के मुकाबले काफी बेहतर रहा है। डेविड धवन की यह फिल्म मात्र 17 करोड़ रूपये में बनकर तैयार हुई थी। फिल्म ने अब तक 19.20 करोड़ का व्यवसाय कर लिया है। खास बात यह है कि फिल्म के लिए सोमवार, शुक्रवार से काफी बेहतर साबित हुआ। शुक्रवार को फिल्म ने 5.18 करोड़, शनिवार को 6.27 करोड़ रविवार को 7.75 करोड़ रूपये कमाए।
वहीं बड़ी स्टार कास्ट और साजिद खान का नाम होने के बावजूद 'हिम्मतवाला' का आल इंडिया कलेक्शन महज 40.53 करोड़ रहा। जबकि साजिद की पिछली फिल्मों ने 100 करोड़ से अधिक का व्यवसाय किया था। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने लिखा है कि 'चश्मेंबद्दूर' ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है वहीं 'हिम्मतवाला' उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं हासिल कर सकी है।
चश्मेंबद्दूर में अली जफर, तपसी और दिव्येंदु शर्मा और सिद्धार्थ ने काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications












