दम है बॉस- चश्मे बद्दूर रिव्यू
फिल्म को देखने के बाद एक लाइन जो आपके होंठों पर चिपक के रह जाएगी वो है दम है बॉस। चश्मे बद्दूर फिल्म में तापसी पु्न्नू, अली ज़फर, दिव्येंदू शर्मा, सिद्धार्थ नारायण, ऋषी कपूर और अनुपम खेर ने बेहतरीने एक्टिंग की है। फिल्म में कई ऐेसे सीन्स हैं जहां पर आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। काफी समय बाद एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म परदे पर देखने को मिली है। फिल्म में कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि कॉमेडी को जबरदस्ती डाला गया है। डेविड धवन ने एक ऐसी फिल्म बनाई है जिसमें कॉमेडी का फ्लेवर कुछ इस तरह डाला गया है कि पूरी फिल्म में इसकी खुशबू साफ आ रही है। आजकल जहां सेंसलेस और नॉनवेज कॉमेडी से भरी फिल्में बनती हैं वहां एसी साफ सुथरी और बेहतरीन कॉमेडी फिल्म वाकई लोगों के लिए ये वीकेंड मजेदार बना देगी।
कहानी- चश्मे बद्दूर फिल्म की कहानी तीन दोस्तों ओमी (दिव्येंदू शर्मा), सिद्धार्थ परासर (अली ज़फर) और जय (सिद्धार्थ) के इर्द गिर्द घूमती है। ओमी और जय अपने घर के बाहर एक दिन सीमा (तापसी पन्न्) को देखते हैं जो कि अपने घर से भागकर अपने चाचा के यहां गोवा आई होती है। सीमा के पिताजी (अनुपम खेर) एक आर्मी ऑफीसर हैं और वो किसी आर्मी ऑफीसर से ही सीमा की शादी कराना चाहते हैं। लेकिन सीमा किसी आम नागरिक से शादी करना चाहती है। सीमा के चाचा (अनुपम खेर का जुड़वा भाई) चाहते हैं कि सीमा की शादी किसी आर्मी ऑफीसर से नहीं बल्कि किसी आम नागरिक से हो।
सीमा को देखने के बाद ओ्मी और जय सीमा को पटाने की कोशिश करते हैं लेकिन सीमा उन्हें भाव नहीं देती। सीमा की मुलाकात सिद्धार्थ से होती है और वो उसे पसंद करने लगती है। सिद्धार्थ जिस कॉलेज में पढ़ता है सीमा के चाचा वहां के प्रोफेसर होते हैं। सिद्धार्थ से ये जानने के बाद कि वो सीमा को पसंद करता है वो सीमा और सिद्धार्थ की शादी करना चाहते हैं। लेकिन तभी सिद्धार्थ के दोनों दोस्त सिद्धार्थ और सीमा के बीच गलतफहमी पैदा कर देते हैं और सिद्धार्थ और सीमा अलग हो जाते हैं। फिर सीमा और सिद्धार्थ के बीच क्या होता है क्या ये दोनों दोबारा एक होते हैं क्या सीमा के पिता उसकी शादी के लिेए तैयार होते हैं। ये जानने के लिए इस वीकेंड जरुर देखिये चश्मे बद्दूर। फिल्म में किसकी एक्टिंग कैसी है ये जानने के लिए पढिेये स्लाइड-


Click it and Unblock the Notifications











