बेल बॉटम एक बॉलीवुड एक्शन-ड्रामा है, जो रंजीत एम तिवारी द्वारा अभिनीत है। फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता मुख्य किरदार में हैं। बेल बॉटम का निर्माण वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने किया है। इस फिल्म की कहानी प्लेन हाइजैकिंग की है। 'बेल बॉटम' 28 मई 2021 को थियेटर स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन महामारी के कारण इस फिल्म की रिलीज़ डेट बढ़ा दी गयी है। अब यह फिल्म 19 अगस्त 2021 को थिएटर में में रिलीज़ हुई है। फिल्म में अभिनेत्री वाणी अक्षय की पत्नी की भूमिका में हैं जबकि लारा इंदिरा गाँधी की भूमिका में हैं। देखें फिल्म से जुडी तस्वीरें कहानी 210 पेसेंजर से भरी एयर इंडिया की फ्लाइट को कुछ आंतकवादियों ने हाइजैक कर लिया। देश में इस दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल था। कहानी में पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार इस तरह से दिखाया गया है कि फिल्म राजनीति का शिकार न हो जाए। इंदिरा गांधी के दमदार फैसलों और रणनीति के साथ रॉ की सफलता को इस कहानी को पिरोया गया है।
इस फ़िल्म को क्यों देखा जाए तो इसका एक उतर देशभक्ती है।यह एक ऐसी ही कहानी है, जिसमें भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ पहली बार क्रॉस बॉर्डर कॉवर्ड मिशन को अंजाम देती है। फिल्म में खून खराबा व फातलू की मार-धाड़ भी नहीं है। इसके साथ ही अगर आप अक्षय कुमार के फ़ैन है तो यह फ़िल्म आपको ज़रूर देखनी चाहिए।
Read more at: https://hindi.filmibeat.com/reviews/bell-bottom-review-rating-starrer-akshay-kumar-vaani-kapoor-raw-agent-plane-hijack-story/articlecontent-pf319600-099884.html