अक्षय कुमार स्टारर 'बेलबॉटम' भारत में प्राइम वीडियो पर बनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म, एक्टर ने फैंस को कहा धन्यवाद
अक्षय कुमार अभिनीत 'बेलबॉटम' को थियेट्रिकल रिलीज के बाद, ओटीटी पर भी रिलीज किया गया था। एक अंडरकवर एजेंट के नेतृत्व में सच्ची घटनाओं पर आधारित ये फिल्म 16 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। अपने स्ट्रीमिंग प्रीमियर के दो सप्ताह के भीतर, फिल्म ने भारतीय और वैश्विक दर्शकों से दिलचस्प प्रतिक्रिया हासिल की है, जिससे यह प्राइम वीडियो पर एक ब्लॉकबस्टर हिट बन गई है।
बेलबॉटम ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर के 199 देशों और क्षेत्रों में 98% पिन कोड स्ट्रीम किए हैं। जाहिर है इस प्रतिक्रिया से फिल्म की पूरी टीम बेहद उत्साहित है।

प्राइम वीडियो के कंट्री मैनेजर गौरव गांधी कहते हैं, "हमारा मानना है कि बेहतरीन कंटेंट सीमाओं और भाषाओं से परे है और बेलबॉटम इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। दुनियाभर के 199 देशों से दर्शकों की संख्या के साथ, एक्शन-ड्रामा भारत से स्थानीय, प्रामाणिक और विश्व स्तरीय सिनेमाई मूल्य कंटेंट में बढ़ती रुचि को प्रदर्शित करता है। हमें खुशी है कि बेलबॉटम ने भारत और दुनियाभर के दर्शकों के साथ इतनी अच्छी तरह से तालमेल बिठाया है।"


Click it and Unblock the Notifications











