बेल बॉटम की सक्सेस पर अक्षय कुमार ने कहा, 'थियेटर्स में वापसी के लिए कमाया बहुत प्यार और सम्मान'

अक्षय कुमार ने फिल्म 'बेलबॉटम' की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म ने दर्शकों के साथ-साथ उद्योग जगत से सिनेमाघरों में वापसी के लिए बहुत प्यार और सम्मान पाया है। उन्होंने कहा कि हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है और बेल बॉटम को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, उससे मुझे बहुत खुशी मिली है। मैं मानता हूं कि हमने थियेटर्स में रिलीज करने का सही फैसला लिया था।

बता दें, बेल बॉटम लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली सबसे बड़ी हिंदी फिल्म थी। लेकिन कोविड नियमों और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में अभी भी सिनेमाघरों के बंद होने का खामियाजा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भुगतना पड़ा।

akshay-kumar

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50 करोड़ के लगभग का रहा है, वहीं अब फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर भी रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने कहा, "फिल्म ने जितनी प्रशंसा बटोरी है, उसे देखकर कह सकते हैं कि हमारी मेहनत सार्थक रही।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X