X
हिंदी » फिल्में » बागी 3
बागी 3

बागी 3

Action | 06 Mar 2020 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

2.5 /5 Filmibeat

बागी 3 कहानी

बागी 3, बागी सिरीज का तीसरा भाग है, बागी 3 में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। उनके साथ फिल्म में श्रध्दा कपूर और रितेष देशमुख भी अभिनय करते दिखाई देगें। कहानी  इस फिल्म में  टाइगर श्रॉफ  का नाम राधे है, जो अपने भाई विक्रम ( रितेश ) से बहुत प्यार करता है। विक्रम पुलिस में, एक सिपाही है, जब भी विक्रम मुसीबत में होता तो राधे को ज़ोर से चिल्ला के बुलाता और राधे उसकी मदद के लिए चला आता।  श्रद्धा , इस फिल्म में राधे यानि टाइगर की प्रेमिका के रूप में और साथ ही साथ काफी एक्शन सीन भी करती नज़र आएँगी।  ईमानदार पुलिस अफसर प्रताप सिंह (जैकी श्राफ) मरते मरते अपने छोटे बेटे रॉनी (टाइगर) से वादा लेता है कि वह जिंदगी भर अपने बड़े भाई विक्रम (रितेश देशमुख) की रक्षा करेगा, हमेशा उसके साथ साए की तरह रहेगा। लिहाजा, बचपन से ही दोनों भाई के बीच एक जबरदस्त बॉण्ड रहता है। विक्रम किसी भी मुसीबत में फंसा हो, उसके एक आवाज़ लगाते ही रॉनी गुंडों को मार गिराने के लिए हाज़िर हो जाता है। 6 पैक एब्स और एक शानदार एटिड्यूड लिये रॉनी एक साथ पांच, दस क्या तीस- चालीस गुंडों का सफाया कर सकता है। पिता की जगह पर बड़े भाई विक्रम को आगरा में पुलिस की नौकरी मिल जाती है। दोनों भाइयों की जिंदगी में सबकुछ सही चल रहा होता है, जब अचानक विक्रम को सीरिया में जैश-ए-लश्कर के आतंकवादियों द्वारा किडनैप कर लिया जाता है। इस घटना के बाद रॉनी अपने बागी अंदाज़ में मिशन पर निकलता है और अपने भाई को किसी भी तरह बचाकर वापस लाने की कसम खाता है। इस मिशन में उनका साथ देती है गर्लफ्रैंड सिया (श्रद्धा कपूर) और सीरिया में रहने वाला पाकिस्तानी अख्तर लाहौरी (विजय वर्मा)। पिछली आयी हुई बाघी सीरीज की तरह इस फिल्म में भी दर्शकों को काफी एक्शन, मार-धाड़ और थ्रिलर देखने को मिलेगा। फिल्म में 3 गुना एक्शन के साथ दमदार डायलॉग भी है।  नोट:- बाग़ी 3, 19 दिसम्बर 2018 को टाइगर श्रॉफ के ट्विटर अकाउंट और टीज़र पोस्टर द्वारा घोषित की गयी थी।  12 दिसम्बर 2019 , को श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म के लिए साइन किया।  यहाँ देखने फिल्म की सभी तस्वीरें    यहाँ जाने फिल्म के सभी कास्ट और क्रू   बाघी 3 के रिलीज़ होने के, ठीक एक हफ्ते बाद पूरे देश भर में, महामारी के कारण देश भर के सिनेमाघर बंद कर दिए गए, जिसके बाद ये कहा जा रहा था, के बाघी 3 को एक बार फिर से रिलीज़ किया जायेगा, लेकिन अब ये निश्चित कर दिया गया है, के बाघी 3 अब दोबारा ना रिलीज़ करके, इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया जायेगा। 
Read More

बागी 3 कास्ट एंड क्रू

बागी 3 क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर अहमद खान
कहानी साजिद नाडियाडवाला
संवाद फरहाद सम्‍जी
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक विशाल ददलानी, शेखर रविजानी, बप्‍पी लहरी, तनिष्क बाग्ची, सचेत टंडन, परम्परा ठाकुर, रोचक कोहली
निर्माता / प्रोड्यूसर फॉक्‍स स्‍टार स्‍टूडियोज
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

बागी 3 समीक्षक की समीक्षा

हिन्दुस्तान
डायरेक्टर अहमद खान ने हर ट्रिक को अपनाया है बागी 3 को फुल एक्शन फिल्म बनाने के लिए। टाइगर ने एक से बढ़कर एक जबरदस्त एक्शन सीन दिए हैं जिसे देखकर आप भी तालियां बजाएंगे।
नवभारत टाइम्स
फिल्म में कई स्लो मोशन शॉट्स हैं और कान फाड़ू धमाके व जान ले लेने वाले पंच हैं, लेकिन इनमें से कुछ भी फिल्म की कमजोर कहानी की वजह से अपनी छाप नहीं छोड़ पाते।

बागी 3 ट्रेलर

Video Thumbnail

बागी 3 फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

सेलेब्स बर्थडे/ सितारों का जन्मदिन

×
2.5 /5 Your Rating

बागी 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+