कोरोना से लगा बॉलीवुड, टीवी को जोर का झटका- हजार करोड़ तक का भारी नुकसान- रिपोर्ट
कोरोना वायरस से दुनिया प्रभावित है। लाखों जानें जा चुकी हैं, कई खतरे में घिरे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। जहां पूरी दुनिया इससे जूझ रही है। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी इसका गहरा प्रभाव दिख रहा है। कई बॉलीवुड- हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज पोस्टपोन हो चुकी हैं, कई फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग रोक दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना की वजह से टीवी- फिल्म इंडस्ट्री को हजार करोड़ से ऊपर का नुकसान हुआ है। सलमान खान समेत कई स्टार्स ने अपने विदेश दौरे को कैंसिल किया है। कई कार्यक्रम भारत में रद्द किये गए हैं।

वहीं, थियेटर्स को भारी भरकम नुकसान उठाना पड़ रहा है। दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और जम्मू और कश्मीर के कई शहरों में 31 मार्च तक थिएटर बंद किये जाने का आदेश है। जिन शहरों में सिनेमाघर अब भी खुले हैं, वहां पब्लिक नहीं पहुंच रही है.. क्योंकि कोरोना वायरस का खतरा भीड़ भाड़ और ज्यादा लोगों के संपर्क में आने से बढ़ता है। जाहिर तौर पर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को कोरोना की मार का भयंकर प्रभाव पड़ा है।
बागी 3 DAY 10: 100 करोड़ के अंदर अटकी टाइगर श्राफ की फिल्म- बॉक्स ऑफिस पर कोरोना का असर!


Click it and Unblock the Notifications











