BOX OFFICE: 100 करोड़ के लिए तरसी टाइगर श्राफ की 'बागी 3'- ठप पड़ा कलेक्शन
कोरोना से लोगों के सुरक्षा हेतु दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और जम्मू और कश्मीर के कई शहरों में 31 मार्च तक थिएटर बंद किये जाने का आदेश है। जाहिर है इससे टाइगर श्राफ की हालिया रिलीज फिल्म बागी 3 के बिजनेस पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है। जहां दूसरे वीकेंड तक फिल्म से 120 करोड़ तक की उम्मीद थी, फिल्म अब तक लगभग 97 करोड़ का बिजनेस कर पाई है।
भारत में कोरोना केस आने से पहले तक जहां फिल्म 5-6 करोड़ की कमाई कर रही थी, वहीं अब सीधे एक- डेढ़ करोड़ पर पहुंच चुकी है। खास बात है कि बागी 3 काफी बड़े बजट पर बनी फिल्म है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ का बिजनेस करना था, लेकिन अब यह मुमकिन नहीं दिख रहा है।

हालांकि सिर्फ बागी 3 ही नहीं, बल्कि कोरोना की वजह से कई बॉलीवुड फिल्मों को नुकसान सहना पड़ा है। इरफान खान- करीना कपूर स्टारर अंग्रेजी मीडियम हो या संजय मिश्रा की कामयाब, कोरोना की वजह से सभी फिल्मों का बिजनेस ठप पड़ चुका है।
कोरोना का प्रभाव- सालों में पहली बार अमिताभ बच्चन ने बदली अपनी रूटीन


Click it and Unblock the Notifications











