कोरोना का प्रभाव- सालों में पहली बार अमिताभ बच्चन ने बदली अपनी रूटीन

कोरोना के कहर से हर कोई खौफ में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वायरस से बचने हेतु अभियान भी चलाया है। आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटीज, सभी अपनी ओर से पूरी सावधानी बरत रहे हैं। वहीं, अब बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना की वजह से अपनी सालों पुरानी रूटीन में बदलाव किया है। उन्होंने ट्विट कर फैंस को कहा कि, कोरोना की वजह से इस रविवार को अपने घर के बाहर फैंस से नहीं मिल पाएंगे। बता दें, अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने बंगले जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्विट किया, "सभी शुभचिंतकों से विनम्र अनुरोध है कि कृपा कर आज जलसा के द्वार पर नहीं आएं... रविवार को मैं मिलने नहीं आऊंगा.. एहतियात बरतें, सुरक्षित रहें.."

Amitabh Bachchan

बहरहाल, कोरोना वायरस की वजह से दुनिया जैसे थम सी गई है। लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच रहे हैं। भारत में भी ज्यादातर शहरों में स्कूल, सिनेमाहॉल, जिम, मॉल आदि बंद कर दिये गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X