जब ऐश्वर्या राय ने रिजेक्ट की थी 'बाजीराव मस्तानी'- कहा था, 'सलमान खान के साथ कभी काम नहीं करूंगी'
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज को आज 5 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म को शानदार निर्देशन के साथ साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के अभिनय के लिए आज भी सराहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है.. इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की ओरिजनल च्वॉइस सलमान खान, ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी थे।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने हम दिल दे चुके सनम और हम तुम्हारे हैं सनम.. इन दो फिल्मों में साथ काम किया है। भंसाली चाहते थे कि इस जोड़ी को लेकर बाजीराव मस्तानी बने, लेकिन तभी ऐश्वर्या ने अपना बयान जारी कर फिल्म करने से इंकार कर दिया था।

जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय दोनों ने ही बाजीराव मस्तानी को न कह दिया तो संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म पर काम करने का विचार ही छोड़ दिया था।। लेकिन फिल्म राम-लीला में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कैमिस्ट्री देखने के बाद संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर इस फिल्म को शुरू किया।
सलमान- ऐश ने लगभग 3 सालों तक डेट किया था। 1998 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां आई थीं। लेकिन फिर जल्द ही इनके रिश्ते में उतार चढ़ाव आने लगे। सलमान ऐश को लेकर काफी पॉसिजिव हो गए थे, जो बात एक्ट्रेस को रास ना आई।


Click it and Unblock the Notifications












