नीतू कपूर ने शेयर की 'मेरा नाम जोकर' से ऋषि कपूर की तस्वीर- 'फिल्म इंडस्ट्री में उनके पूरे होते 50 साल'
राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' को आज 50 वर्ष पूरे हुए हैं। ये दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की डेब्यू फिल्म थी, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के बाद ऋषि कपूर सीधे 'बॉबी' में नजर आए थे, जो सुपरहिट फिल्म रही थी।
इस मौके पर नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की चार तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया है, और लिखा- 'मेरा नाम जोकर 18 दिसंबर 1970 को रिलीज हुई थी.. आज उन्हें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होते.. #rishikapoor💕🌸

इस तस्वीर में ऋषि कपूर के फिल्म इंडस्ट्री में गुजारे चार दशक दिख रहे हैं। कोई शक नहीं कि ऋषि कपूर बॉलीवुड के चहेते और सबसे शानदार अभिनेताओं में रहे हैं, जिन्हें ना सिर्फ दर्शकों का प्यार मिली, बल्कि समीक्षकों से तारीफें भी मिलीं। वह सही मायने में एक स्टार कलाकार रहे। बता दें, इस साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











