'धुरंधर 2' की सफलता के बाद अब इस एक्टर संग काम करने को बेताब हैं आदित्य धर ? सोशल मीडिया पर दिया हिंट

इंटरनेट पर इस समय प्रभास और आदित्य धर के कोलैबोरेशन की खबरों ने तहलका मचा रखा है और इस बात की हाइप अभी से आसमान छू रही है। यह चर्चा तब शुरू हुई जब संदीप रेड्डी वांगा ने 'धुरंधर 2' को लेकर एक ट्वीट किया जिस पर आदित्य धर ने जवाब देते हुए प्रभास को एक 'लीजेंड' बताया।

Aditya Dhar

नेटिज़न्स के लिए यह एक छोटा सा इशारा ही काफी था और उन्होंने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए कि पर्दे के पीछे कुछ बहुत बड़ा पक रहा है। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन फैंस इन छोटे-छोटे हिंट्स को पकड़ रहे हैं और ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि यह भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े कॉम्बिनेशंस में से एक हो सकता है।

सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है, जहां फैंस इसे 'ड्रीम कोलैब' कह रहे हैं जो बड़े पैमाने पर सिनेमा और कहानी कहने के तरीके को बदल सकता है। कई लोगों का मानना है कि प्रभास की 'लार्जर-दैन-लाइफ' स्क्रीन प्रेजेंस और आदित्य धर का दमदार निर्देशन मिलकर एक ऐसा सिनेमाई चमत्कार पेश कर सकते हैं जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।

आदित्य धर के रिएक्शन को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "AdityaDhar x #Prabhas सच में होना चाहिए!! यह बॉक्स ऑफिस को एक अलग ही लेवल पर हिला कर रख देगा" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'भारत के सबसे बड़े डायरेक्टर और अनडिस्प्यूटेड पैन इंडिया सुपरस्टार को साथ में फिल्म करनी ही चाहिए यह कॉम्बो सच में धमाका कर देगा।"

फैंस को इस बात का भी पूरा यकीन है कि कुछ न कुछ तो पक रहा है। फैन ने ट्वीट में लिखा था, 'यह एक छोटा सा हिंट क्यों लग रहा है मैं इन दोनों को साथ देखने के लिए बेताब हूं।'अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन बढ़ती चर्चाओं ने एक बात साफ कर दी है, दर्शक प्रभास और आदित्य धर को साथ देखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अगर यह कयास हकीकत में बदल जाते हैं तो फैंस का मानना है कि दोनों का कोलैब बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगा।

More from Filmibeat

Read more about: aditya dhar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X