SHOCK: प्रियंका चोपड़ा से लेकर सलमान खान, अजय देवगन.. सुसाइड मामले में इन्हें क्यों घसीटा!
[बॉलीवुड न्यूज] टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड केस से लोग निकल भी नहीं पाए हैं कि प्रियंका चोपड़ा के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू ने एक बार फिर आपत्तिजनक और हैरान करने वाले तथ्य रिवील किये हैं। जी हां, प्रकाश जाजू ने ट्विटर पर शेयर किया है कि प्रियंका चोपड़ा भी पहले दो बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी हैं।
यह जाहित है कि प्रियंका चोपड़ा और उनके एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू के बीच काफी कड़वाहट है। कई बार पहले भी प्रियंका चोपड़ा पर प्रकाश अपना गुस्सा निकाल चुके हैं। जैसे ही प्रत्युषा के सुसाइड की खबरें सुर्खियों में आई, उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के बारे में भी यह दिल दहलाने वाला खुलासा किया।
MUST READ: 'प्रत्युषा बनर्जी खुदकुशी नहीं कर सकती.. यह एक मर्डर है!'
इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने अपने ट्विटस्ट में सलमान खान से लेकर शाहरूख खान, करीना कपूर, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण तक को घसीटा है। उन्होंने लिखा है कि बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी आकर्षक दिखती है, असल में वैसी बिल्कुल भी नहीं है।
बहरहाल, खुदकुशी जैसी संवेदनशील मामले में इस तरह लिखना और खुलासे करना वाजिब तो नहीं। लेकिन क्या प्रियंका इस मामले में कोई जवाब देती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
[VIDEO: प्रियंका चोपड़ा भी कर चुकी हैं सुसाइड की कोशिश]
यहां देखिए प्रकाश जाजू के ट्विट्स.. जहां उन्होंने सलमान, शाहरूख तक को नहीं छोड़ा-


Click it and Unblock the Notifications














