फरमान संग शादी के बाद हनीमून पर गईं मोनालिसा, बाहों में बाहें डाल सरेआम हुईं रोमांटिक, FULL VIDEO
Monalisa Bhosle Honeymoon Video: मोनालिसा भोसले आज सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली लड़की बन गई हैं। प्रयागराज महाकुंभ मेले से वायरल हुईं मोनालिसा पहले अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चाओं में थीं फिल्म रिलीज हो पाती उससे पहले ही मोनालिसा ने एक बड़ा कदम उठाया। परिवार वालों से छिपकर मोनालिसा भोसले ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ भागकर शादी कर ली।

परिवार से तोड़े सारे रिश्ते नाते
लोगों को हैरानी तो इस बात की हुई कि जो मोनालिसा कभी अपने घर से नहीं निकली थी उसने अचानक ही अपने परिवार वालों की नाक के नीचे भागने का प्लान बनाया और सीधा केरल जाकर शादी कर ली। दोनों की शादी को लव जिहाद का नाम दिया गया। परिवार वाले इस शादी को मानने को जरा भी तैयार नहीं हैं। मोनालिसा के घर वालों का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। हर कोई मोनालिसा से बस एक बार बात करना चाहता है, लेकिन मोनालिसा अपने परिवार से सारे नाते रिश्ते तोड़ चुकी हैं और अपनी शादी को एंजॉय कर रही हैं।
Monalisa Farman Honeymoon Video #monalisabhosle #trending pic.twitter.com/sgjLueZwOp
— Deeksha Tripathi (@Deekshatripati) April 5, 2026
पैसों की तंगी के बाद भी कर रही हैं फुल एंजॉय
पैसों की तंगी के बाद भी मोनालिसा अपना हनीमून फुल एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि मोनालिसा और फरमान अपने हनीमून के लिए गोवा गए थे। जहां से उन्होंने कई समंदर किनारे की तस्वीरें साझा की थीं, वहीं अब फरमान और मोनालिसा का एक और क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा भोसले पति के साथ हरी भरी वादियों में एंजॉय कर रही हैं। फरमान मोनालिसा को अपनी गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही मोनालिसा कैप्शन में लिखती हैं 'माई लाइफ'। मोनालिसा के इस बदले रूप को देख लोग चौंक गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications










