Hasin Jahan ने फिर Mohammed Shami के खिलाफ उगला जहर, कहा- 'बेटी से मिलने नहीं आता, उसे खूब रुलाता है'

Hasin Jahan

Hasin Jahan Trolled Mohammed Shami: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर लोग हैरान हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मोहम्मद शमी अपनी बेटी से भी मिलना नहीं चाहते।

हसीन जहां ने किया पोस्ट

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने पति को जी-भरकर बातें सुनाई। उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'वैश्यों में मसगुल बाप को बेटी की कोई परवाह कोई जिम्मेदारी कभी ना थी और ना है। लेकिन घटिया समाज मुझे गलत कहता है।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लाइक करते ही एक्टर की जेब हो गई ढीली, 61 लाख का लगा दिया चूना

'मेरी बेटी को घटिया कपड़े भेजे'

हसीन जहां ने कही ये बात- 'शमी अहमद कभी भी बेटी से मिलने की, अच्छी एजुकेशन देने की, बेटी का भविष्य सुरक्षित करने की कोशिश नहीं की। किसी त्यौहार में या जन्मदिन में कभी कोई गिफ्ट नहीं भेजा। कभी अगर मेरी बच्ची ने मैसेज किया कि डैडी मेरा जन्मदिन है तो मुझे गिफ्ट भेजो, तो घटिया कपड़े भेज दिए।'

यह भी पढ़ें- Aasif Shaikh ने Shilpa Shinde की तारीफ की, कहा- 'उसे बचाने के लिए वो फार्महाउस छोड़कर ऑटो में घूमने लगी'

'बाप से बात करने के लिए तरस रही थी बेटी'

उन्होंने आगे लिखा- 'वो कपड़े मैंने रखे हैं, कोर्ट में दिखाउंगी। अरबपति बाप ने बेटी को कैसे कपड़े भेजा था। किसी भी त्यौहार या जन्मदिन में मेरी बेटी से बात नहीं करता है। कुछ साल पहले बकरीद ईद उल अजहा से पहले बेटी शमी को बार-बार कॉल और मैसेज कर रही थी। डैडी मुझे आपसे बात करनी है, शमी ने बहुत टाइम बाद कॉल करने को कहा।'

यह भी पढ़ें- इस एक्टर को किस करने के लिए एक्ट्रेस ने की थी खूब गड़बड़ियां, 37 बार जानबूझकर किया था इंटीमेट सीन

'शमी ने बार-बार कॉल करने से किया मना'

बेटी को कॉल नहीं करने पर कही ये बात- 'मेरी बेटी ने उससे बात की और बहुत खुश हो गई फिर दूसरे दिन कॉल की तो शमी ने बेबो को कहा रोज रोज कॉल मत करना मैं बिजी रहता हूं। उस दिन बेबो बहुत रोई। मैंने बहुत मुश्किल से बच्ची को संभाला ये मेरा अल्लाह जानता है।'

यह भी पढ़ें- ये है Salman Khan की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, लागत निकालने में भी रही नाकामयाब, रो-रोकर बॉक्स ऑफिस में...

'अपनी ही बेटी पर पैसा खर्च नहीं करना चाहता शमी'

शमी पर पुराने कपड़े देने का आरोप देते हुए कहा- 'पिछली बार शमी अपनी बेटी से मिला था वो कोर्ट के डर से 6 साल बाद मिला था। बेबो को जो शॉपिंग करवाया था वो भी फ्री की शॉपिंग करवाई थी। कोई पार्टी वियर या कैजुअल वियर शॉपिंग नहीं कर के दिया था। सारे प्यूमा के जिम वियर जो बेबो के साइज का भी नहीं था जो फ्री का मिला उठा कर बेबो को दे दिया।'

यह भी पढ़ें- ये एक्ट्रेस बनना चाहती थी IAS, कॉपीराइटर का भी किया काम, लेकिन फिर बॉलीवुड में...

प्यूमा से कॉन्ट्रैक्ट था शमी का, प्यूमा फ्री में कपड़े जूते देता है। सारे स्पॉर्ट्स ब्रांड सारे क्रिकेट खिलाड़ियों को मुफ्त का सब देती हैं। चाहे कॉन्ट्रैक्ट हो या कॉन्ट्रैक्ट ना हो।

'बेटी के अरमानों को पहुंचाई चोट'

हसीन जहा ने खराब चीजें देने का दावा किया- 'बेबो जिद कर रही थी और रो रही थी शमी के सामने मेकअप किट, गिटार और हार्ड कॉपी प्रिंट कैमरा दिलाओ। लेकिन शमी ने नहीं दिलाया। जब बेबो वापस आई मैंने कपड़े वापस करवा दिए, फिर मेरे लिए कम कीमत का गिटार और मेकअप किट भेजा।'

यह भी पढ़ें- RJ Mahvash ने कहा- 'मेरी जिंदगी में वो एक ही लड़का काफी होगा...', सबसे पहले चहल ने लाइक किया पोस्ट

'लोगों की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की'

सहानुभूति हासिल करने के लिए पोस्ट किया वीडियो- 'इंस्टाग्राम में वीडियो पोस्ट किया 1 महीने के बाद क्योंकि उस समय शमी के पास पोस्ट करने के लिए कोई कंटेंट नहीं था और पब्लिकली सहानुभूति हासिल भी करनी थी। जो लोग सच्चाई जाने बिना मुझे गलत कहते हैं अल्लाह ताला उनका भी फैसला बशक करेंगे, इंशाल्लाह।'

यह भी पढ़ें- फिल्मी गाने को सुनकर पालतू कुत्ते के कान में नहीं रेंगी जूं, लेकिन जैसे ही बजा हनुमान चालीसा, उठकर बैठा और...

'मेरी बेटी का आंसू जाया नहीं जाएगा'

कुछ वैश्या जेसी टीवी एंकर का सपोर्ट लेकर शमी मुझे बदनाम करता है जहन्नामी। अल्लाह ने चाहा तो मोहम्मद शमी को अल्लाह इसी दुनिया में जहन्नुम दिखाएगा इंशाल्लाह मेरी बेटी की आंसू जाया नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- Mohammad Shami के रिश्तेदारों पर गिरी गाज, खाता हुआ सीज और लाखों का जुर्माना, बहन का परिवार जा सकता है जेल!

हसीन जहां ने शेयर की फोटो

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इस पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें लिखा है- 'शमी अहमद कोलकाता आता है लेकिन कभी भी बेटी आइरा से मिलने की कोशिश नहीं करता है, पिछली बार जो मिला था माननीय न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष के डर से मिला था।'

यह भी पढ़ें- Shikhar Dhawan ने अपनी नई गर्लफ्रेंड का किया खुलासा, क्रिकेटर ने कहा- 'कमरे की सबसे खूबसूरत लड़की मेरी...'

More from Filmibeat

Read more about: hasin jahan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X