सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लाइक करते ही एक्टर की जेब हो गई ढीली, 61 लाख का लगा दिया चूना

Actor Cyber Fraud: इन दिनों साइबर फ्रॉड अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। अलग-अलग तरीके निकालकर पैसे ऐंठे जा रहे हैं। पहले तो आप एक क्लिक से अपनी जमा-पूंजी खो सकते थे लेकिन अब फ्रॉड की दुनिया ने अपने पैर पसार लिए हैं।
हाल ही में एक एक्टर को हाल ही में 61 लाख का चूना लगा, जब उसने एक पोस्ट सिर्फ लाइक किया। ये मामला जैसे ही सामने आया है लोगों को अब सोशल मीडिया पर किसी भी पोस्ट को लाइक करने में भी डर लग रहा है। जालसाजों ने इस एक्टर को इतनी सफाई से अपने जाल में फंसाया कि वो पहचान ही नहीं पाए कि उनके साथ फ्रॉड किया जा रहा है। उन्हें ज्यादा पैसा कमाने का झांसा देकर उनके साथ घपला किया गया और वो बेइमानों के चक्रव्यूह में फंसते चले गए।
यह भी पढ़ें- इस एक्टर को किस करने के लिए एक्ट्रेस ने की थी खूब गड़बड़ियां, 37 बार जानबूझकर किया था इंटीमेट सीन
61 लाख का लगा चूना
मशहूर मराठी एक्टर सागर करांडे एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए और इस घोटाले में उन्हें 61 लाख रुपये का नुकसान हुआ। यह घोटाला तब हुआ, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट को 'लाइक' किया। कथित तौर पर एक्टर को प्लेटफॉर्म पर पोस्ट को लाइक करने के बदले पैसे देने का वादा किया गया था। लेकिन उन्हें पैसे तो नहीं मिले, उल्टे उनका अकाउंट खाली हो गया।
यह भी पढ़ें- ये है Salman Khan की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, लागत निकालने में भी रही नाकामयाब, रो-रोकर बॉक्स ऑफिस में...
150 करोड़ का किया था वादा
यह सब तब शुरू हुआ जब सागर को एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें खुद को एक महिला होने का दावा किया गया था। फिर उसने सागर को एक इंस्टाग्राम लिंक भेजा और कहा कि वह एक पोस्ट पर हर लाइक के लिए 150 करोड़ रुपये कमा सकते हैं, और एक्टर को यह डील काफी आसान और अट्रैक्टिव लगी।
यह भी पढ़ें- ये एक्ट्रेस बनना चाहती थी IAS, कॉपीराइटर का भी किया काम, लेकिन फिर बॉलीवुड में...
10 ट्रांजेक्शन में पैसे मिले
सागर ने इसके लिए हामी भर दी और इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट लाइक करने के बाद उन्हें 11,000 रुपये के अमाउंट के 10 ट्रांजेक्शन भी मिले। अकाउंट में पैसा आने के बाद उन्हें थोड़ी तसल्ली हुई और उन्हें लगने लगा कि यह काम असली है और उन्होंने काम जारी रखा। हालांकि, उनकी यही गलती एक्टर पर भारी पड़ी और एक बड़ी रकम को उन्हें दांव पर लगाना पड़ा।
यह भी पढ़ें- RJ Mahvash ने कहा- 'मेरी जिंदगी में वो एक ही लड़का काफी होगा...', सबसे पहले चहल ने लाइक किया पोस्ट
एक्टर के भरोसे का फायदा उठाया
सागर के भरोसे का फायदा उठाते हुए, घोटालेबाजों ने उन्हे पैसे इनवेस्ट करने के लिए कहा और उनसे ज्यादा रिटर्न का वादा किया। उन्होंने एक्टर के लिए एक वॉलेट भी बनाया, जिसमें उसे उनकी 'कमाई' दिखाई गई। इसके बाद उन्होंने वॉलेट से 27 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन घोटालेबाजों ने उसे बताया कि पैसे 100 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद ही निकाले जा सकते हैं और अभी उनका काम 80 पर्सेंट ही पूरा हुआ था।
यह भी पढ़ें- Aasif Shaikh ने Shilpa Shinde की तारीफ की, कहा- 'उसे बचाने के लिए वो फार्महाउस छोड़कर ऑटो में घूमने लगी'
30 पर्सेंट टैक्स भरने को कहा
बाद में बदमाशों ने सागर से काम पूरा करने के लिए 19 लाख रुपए इनवेस्ट करने को कहा और पूरी रकम निकालने के लिए 30 प्रतिशत टैक्स भी देने को कहा। इस तरह एक्टर ने कुल 61.83 लाख रुपए चुकाए।
कोई रिटर्न नहीं मिला
लेकिन बड़ी रकम निवेश करने के बावजूद सागर को कोई रिटर्न नहीं मिला और जब उन्होंने पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि उन्होंने टैक्स की रकम 'गलत खाते' में जमा कर दी है और जालसाजों ने उनसे और पैसे मांगे हैं। तभी एक्टर को शक हुआ और उन्होंने शिकायत दर्ज कराने के लिए साइबर सेल का रुख किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।
कौन हैं सागर करांडे?
आपकी जानकारी के लिए बता दें, सागर मराठी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस चेहरों में से एक हैं और उन्हें उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'फू बाई फू' में अपनी कॉमेडी से पब्लिसिटी पाई और शो 'चला हवा येउ द्या' से वे घर-घर में मशहूर हो गए।


Click it and Unblock the Notifications











