ये एक्ट्रेस बनना चाहती थी IAS, कॉपीराइटर का भी किया काम, लेकिन फिर बॉलीवुड में...

Raashii Khanna

Raashii Khanna Acting Career: बॉलीवुड में अपनी जगह बना पाना काफी मुश्किल है। लेकिन जो जगह बना लेता है वो कामयाब हो जाता है लेकिन जो जगह नहीं बना पाता उसके लिए बॉलीवुड बस एक ख्वाब बनकर रह जाता है। कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्होंने अपना करियर तो कुछ और चुना था लेकिन वो बन कुछ और गए।

राशि खन्ना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में किया काम

ऐसी ही एक स्टार हैं राशि खन्ना। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना नाम बनाया है। उन्होंने साल 2013 में अपने करियर की शुरुआत की और तब से उन्होंने फिल्मों में कई जरूरी रोल निभाए हैं।

यह भी पढ़ें- फिल्मी गाने को सुनकर पालतू कुत्ते के कान में नहीं रेंगी जूं, लेकिन जैसे ही बजा हनुमान चालीसा, उठकर बैठा और...

राशि की पहली फिल्म ने किया था कमाल

राशि खन्ना ने अपने एक्टिंग की शुरुआत सूजित सरकार की फिल्म मद्रास कैफे से की थी। इसमें जॉन अब्राहम और नरगिस फाखरी ने लीड रोल निभाए थे। इस फिल्म में राशि ने जॉन अब्राहम की पत्नी का रोल निभाया था। इस राजनीतिक एक्शन थ्रिलर को क्रिटिक्स से खूब तारीफे मिलीं। सभी सितारों को उनके एक्टिंग टैलेंट के लिए सराहा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसने भारत में लगभग 42.47 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन वो एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी।

यह भी पढ़ें- RJ Mahvash ने कहा- 'मेरी जिंदगी में वो एक ही लड़का काफी होगा...', सबसे पहले चहल ने लाइक किया पोस्ट

IAS बनना चाहती थीं राशि

एक इंटरव्यू में राशि खन्ना ने बताया, 'मैं पढ़ाई में अच्छी थी। शुरू में मैं सिंगर बनना चाहती था लेकिन कॉलेज में मैंने सिविल सर्विसेज में जाने का फैसला किया। मैं IAS की तैयारी कर अफसर बनना चाहती थी लेकिन किस्मत मुझे फिल्मों में ले गई। मैंने कभी मॉडल या एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं देखा था।' यही नहीं, कहा तो यह भी जाता है कि फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कॉपीराइटर की नौकरी की थी।

यह भी पढ़ें- Mohammad Shami के रिश्तेदारों पर गिरी गाज, खाता हुआ सीज और लाखों का जुर्माना, बहन का परिवार जा सकता है जेल!

राशि खन्ना की आने वाली फिल्में

इन सालों में, राशि खन्ना ने जूनियर एनटीआर, शाहिद कपूर, पृथ्वीराज सुकुमारन, नागा चैतन्य, धनुष, कार्थी और कई दूसरे टॉप स्टार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। हाल ही में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ योद्धा में नजर आई थीं। राशि खन्ना की नई फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' थी। इस फिल्म में वह विक्रांत मैसी के साथ नजर आई थीं। उनकी अगली तेलुगु फिल्म है जिसका नाम तेलुसु काडा है।

More from Filmibeat

Read more about: actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X