साल खल्लास: मीठी, अक्षरा ने किया बोर, 10 सीरियल जिन्हें कह देना चाहिए BYE
[तृषा गौड़]साल खल्लास 2014। कितने आए कितने गए, पर कुछ आने के बाद जा ही नहीं रहे। टीवी भारतीय दर्शकों का सबसे चहेता साथी है। शाम के 7 बजते ही घर में टीवी ऑन होती है और फिर बंद 12 बजे ही होती है। इस बीच स्टार प्लस, सोनी, ज़ी टीवी, कलर्स और लाइफ ओके पर आ रहे सीरियलों की कहानियों पर पकड़ बनाने की जद्दोजहद भी देखने लायक होती है। लेकिन कुछ सीरियल ऐसे हो चुके हैं, जिनमें न कहानी बची है ना किरदार लेकिन बस खिंचे चले जा रहे हैं, और दर्शक इन्हें देखे चले जा रहे हैं, क्योंकि इन्हें इन सीरियलों की आदत हो चुकी है। इसलिए जनहित में हमें ऐसा लगता है कि साल खल्लास होते होते इन सीरियलों को भी हो जाना चाहिए था खल्लास!
उतरन
दो लड़कियों की दोस्ती, जलन और लड़ाई से शुरू हुई ये कहानी अब कहां पहुंच चुकी है किसी को कुछ पता नहीं। किरदार आते हैं, जाते हैं, पर ये सीरियल बिना किसी कहानी के पता नहीं क्यों चला जा रहा है।
ससुराल सिमर का
कहानी शुरू हुई अलीगढ़ के कोई शर्मा जी वर्मा जी से जिनके घर में टीवी पर ताला लगता था। फिर कहानी रोली सिमर के बीच झूलने लगी फिर कहानी गायब हो गई, अब तो पता भी नहीं चलता कि इस सीरियल में कौन क्या कहना चाहता है।
बालिका वधू
बालिका वधू शुरू हुआ बाल विवाह की कुरीति के खिलाफ लेकिन फिर आ गई जगिया आनंदी की लव स्टोरी। खैर लेखक को याद आया कि अरे गड़बड़ हो गई, गौरी का ट्रैक ले आया लेकिन ये सब बीते ज़माने की बात हो गई। या तो इस सीरियल का नाम बदलो या दर्शकों को माफ करो।
कॉमेडी क्लासेस
क्या है ना भइया कि हर कोई कपिल शर्मा नहीं होता। पहले गुत्थी अपना शो लेकर आए थे लेकिन उन्हें अक्ल आ गई। ऐसा नहीं है कि कृष्णा सुदेश और भारती को लोग पसंद नहीं करते हैं, लेकिन ऐसे कपिल की कॉपी करते हुए नहीं।
साल खल्लास: सलमान, आमिर से ज़्यादा पॉपुलर रहे कपिल, TOP 10 होस्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है
ये अक्षरा और नैतिक भी भूल गए हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है। कहानी में बिना किसी बात के नए किरदार आते रहते हैं, अक्षरा का एक छोटा भाई अब इतना बड़ा हो गया है कि उसकी भी शादी हो गई, अब भी ये सीरियल क्यों चल रहा है, ये तो चैनल ही जाने।
साथ निभाना साथिया
गोपी और राशि के साथ की वजह से लोग ये सीरियल देखते थे। अब ना वो गोपी रही, न राशि पर चैनल है कि मानता नहीं। इस बीच कहानी में बिना बात इतने ट्विस्ट डाले कि बस हद हो गई।
सावधान इंडिया
कोई भी इंडियन अब इस सीरियल को नहीं देखता। सावधान होना तो दूर की बात है। दरअसल क्राइम सीरीज़ वो भी इतनी लंबी कौन देखेगा। वैसे भी यह खबरें लोग नेट और पेपर में इतना पढ़ चुके हैं, कि उकता गए हैं।
हमने ली है शपथ
इस क्राइम सीरीज़ में भी कब क्या होता है, कुछ समझ नहीं आता। अब तो हमने कहानी का ट्रैक रखना भी छोड़ दिया है।
साल खल्लास: सनी लियोन को सबसे ज़्यादा सर्च करने के लिए धन्यवाद
कुबूल है
जब तक करण सिंह ग्रोवर और उनके भाई पर कहानी केंद्रित थी, अच्छी थी। पर उन्होंने बिपाशा के साथ एक्पोज़ करने के लिए सीरियल छोड़ दिया और करणवीर बोहरा ने लाख कोशिॆश की पर ज़्यादा कुछ नहीं कर पाए।
सीआईडी
अब देखिए बड़े बुजुर्गों को कुछ कहना अच्छा नहीं लगता पर उन्हें भी कुछ चीज़ें समझ लेनी चाहिए। अब तो एसीपी प्रद्युमन के एक्सप्रेशन देख कर बच्चे भी डायलॉग बता देते हैं। दया दरवाज़ा तोड़ो!
साल खल्लास:रणबीर, काजोल...10 सितारे जिन्हें 2014 ने किया miss


Click it and Unblock the Notifications












