1 साल में रमन - इशिता बन गए छोटे परदे के शाहरूख - काजोल, 10 कारण
रमन कुमार भल्ला और इशिता अइयर की मोहब्बतें को एक साल हो गया। वैसे तो एकता कपूर छोटे परदे की रानी हैं और डेली सोप में दूर दूर तक कोई उन्हें टक्कर नहीं दे पाता। लोग उनके सीरियल का कितना भी मज़ाक उड़ाते पाए जाएं पर फिर वही लोग उनके सीरियल को कहीं कोने में छिपकर Awwwww वाले एक्सप्रेशन के साथ देखते हुए पकड़े जाते हैं। पिछले साल उन्होंने एक हटके लव स्टोरी लॉन्च की...ये है मोहब्बतें।
बस लोग इस सीरियल के दीवाने हो गए। कारण कई थे, दिव्यांका को वापस देखना, कस्तूरी के बाद करन पटेल ऐसे रोल में दोबारा नज़र आए, रीमिक्स वाले राज सिंह अरोरा बड़े हो गए और एक प्यारी सी चाइल्ड एक्टर रूही, अनीता हंसनंदानी की शानदार वापसी...etc..etc..लेकिन धीरे धीरे लोग इशिता और रमन की केमिस्ट्री के दीवाने हो गए। ऐसी जोड़ी जिसमें प्यार था पर एक दूसरे के परिवार के लिए, दोस्ती हुई तो बच्चों के लिए, और जिन्होंने सिखाया कि प्यार से ज़्यादा अहम है किसी रिश्ते की इज़्जत। देखा जाए तो ये जोड़ी धीरे धीरे छोटे परदे के शाहरूख काजोल हो गए। पर ऐसा क्यों हुआ जानिए वो कारण -


Click it and Unblock the Notifications











