The Fabulous Lives of Bollywood Wives वेब रिव्यू - मज़ेदार है ये नेटफ्लिकस सीरीज़

रेटिंग - ***/5
सीरीज़ - The Fabulous Lives of Bollywood Wives
निर्देशक - उत्तम डोमले
स्टारकास्ट - महीप कपूर, सीमा खान, नीलम कोठारी, भावना पांडे
प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
एपिसोड - 8 एपिसोड/हर एपिसोड की अवधि - 40 मिनट

the-fabulous-lives-of-bollywood-wives-web-series-review-streaming-on-netflix

नेटफ्लिक्स पर करण जौहर की कंपनी धर्माटिक इंटरटेनमेंट का एक मज़ेदार शो स्ट्रीम कर रहा है जिसका नाम है The Fabulous Lives of Bollywood Wives. ये शो बॉलीवुड का चार पत्नियों पर बनी एक रियलिटी सीरीज़ है। ये चार पत्नियां हैं - संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान, समीर सोनी की पत्नी नीलम कोठारी और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे।

इनकी कहानी शुरू होती है मायानगरी मुंबई से और खत्म होती है मुंबई पर। लेकिन बीच में ये फ्रांस से लेकर कतर घूम कर आती है और आपको इस सफर पर काफी मज़ा आने वाला है। पहले मिल लेते हैं इन चार पत्नियों से -

महीप कपूर - संजय कपूर की पत्नी हैं, शनाया और जहान कपूर की मां हैं, अनिल कपूर और बोनी कपूर की भाभी हैं, श्रीदेवी और सुनीता कपूर की देवरानी हैं, अर्जुन कपूर - अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर - खुशी कपूर, सोनम कपूर - रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर की चाची हैं। महीप, अर्जुन कपूर के बेहद करीब हैं जो अपनी चाची के भतीजे कम और दोस्त ज़्यादा हैं।

सीमा खान - सोहेल खान की पत्नी हैं, निर्वाण और योहान खान की मां हैं, मलाईका अरोड़ा की देवरानी हैं, सलमान खान - अरबाज़ खान की भाभी हैं, अरहान खान की चाची हैं। सीमा का अपना ब्रांड हैं और वो इस सीरीज़ के बाद अपने गुस्से के लिए जानी जाएंगी।

भावना पांडे - चंकी पांडे की पत्नी हैं, अनन्या पांडे की मां हैं, शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान की बेस्ट फ्रेंड हैं, अहान पांडे की चाची हैं। उनका अपना स्टोर GenLove है।

नीलम कोठारी - 80 , 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं जो चंकी पांडे की को स्टार हैं, समीर सोनी की पत्नी हैं, आहना सोनी की मां हैं और एकता कपूर की बेस्ट फ्रेंड हैं। अब जानिए कि इस सीरीज़ में क्या है मज़ेदार और क्या है फीका, हमारे रिव्यू में -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X