..................... Terence Lewis breaks Guinness Book of World Records | 1336 लोगों को एकसाथ नचाकर टेरेंस ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - Hindi Filmibeat

1336 लोगों को एकसाथ नचाकर टेरेंस ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Neha Nautiyal

Terence Lewis
भारतीय नृत्य निर्देशक टेरेंस लेविस ने एक साथ 1,336 लोगों को नृत्य करवाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह कमाल कलर्स चैनल पर शनिवार को प्रसारित 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड-अब इंडिया तोड़ेगा' में देखने को मिला।

यह रिकॉर्ड संत टेरेसा हाईस्कूल में बनाया गया। कार्यक्रम के सहभागियों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया गया था। टेरेंस ने उन्हें एक घंटे में ही नृत्य के गुर सिखाए थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी रॉब मॉली ने कार्यक्रम को सफल घोषित किया। टेरेंस ने ऑस्ट्रेलिया के नृत्य निर्देशक का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम एक साथ 1,235 लोगों को नृत्य करवाने का रिकॉर्ड था।

प्रीती जिंटा और अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया कार्यक्रम के प्रस्तोता थे। टेरेंस (35) काफी समय से फिल्म उद्योग में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पहचान जीटीवी के कार्यक्रम 'डांस इंडिया डांस' में जज की भूमिका से मिली।वह 'खतरों के खिलाड़ी-3' के प्रतिभागी भी रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने 'चक धूम धूम : टीम चैलेंज' में भी जज की भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X