रोडीज फेम साकिब खान ने कुरान शरीफ के साथ शेयर किया VIDEO- एक्टिंग छोड़ा, अल्लाह की राह पर चलूंगा
बीते साल एक्ट्रेस सना खान ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़कर खुदा में खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने शादी भी कर ली। इसके बाद एक्ट्रेस सना खान के बाद अब रोडीज रिवोल्यूशन फेम साकिब खान ने भी मनोरंजन इंडस्ट्री से अलविदा ले लिया है। साकिब खान रोडिज ऑडिशन में दिए गए अपने परिचय को लेकर काफी चर्चा बटोर चुके हैं।
इस ऑडिशन में उन्होंने कहा था हेलो मैं कश्मीर से हूं, मैं पत्थरबाज नहीं हूं। काफी समय बाद साकिब ने अपने इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए अपना फैसला बताया है। जहां उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह अब इस्लाम के रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने अब हमेशा के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अलविदा ले लिया है।

साकिब ने इस्लाम के रास्ते पर चलने के निर्णय के बाद फिर से खबरों में छा गए हैं। साकिब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि भाइयों और बहनों, उम्मीद है आप सब ठीक होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











