IAS Success Story: कौन हैं नाबिया परवेज? मुस्लिम महिला बनी आईएएस, UPSC की रैंक जानकर लगेगा झटका
Who is IAS Nabiya Parvez: यूपीएससी परीक्षा में इस बार हर वर्ग के लोगों ने झंडे गाडे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं मुस्लिम महिला आईएएस जिनका नाम नाबिया परवेज है। सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता के झंडे गाड़ने वाली नाबिया की कहानी शानदार है।

ये इसलिए भी चर्चा का विषय है क्योंकि काफी कम बार ऐसा होता है कि कोई मुसलमान इस लिस्ट में नजर आए और वो भी एक महिला। देश में कुल 958 उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है और इसमें नाबिया भी एक नाम है। AIR 29 रैंक के साथ उन्होने सबके काफी हैरान किया है।
कौन हैं नाबिया परवेज?
नाबिया परवेज ने टॉप 30 में अपनी जगह बनाई है और यही कारण है कि लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं। शायद देश की इस सबसे मुश्किल परीक्षा के दौरान नाबिया ने सोचा होगा कि वो 29वें रैंक पाकर सबको हैरान करने वाली हैं। बुलंदशहर के दरियापुर जाका गांव में जन्मी राबिया परवेज की राह आसान नहीं थी और उन्होने तमाम समस्याओं के बीच अपनी राह बनाई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो नाबिया दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर में बी.आर्क की छात्रा थीं। बता दें कि इस साल 2025 में उन्होने UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में 29वीं रैंक पाकर लोगों को खुश कर दिया है।
नाबिया परवेज की तस्वीरें वायरल
जैसे ही उनकी रैंक सामने आई सोशल मीडिया पर लोग उनको काफी प्यार दे रहे हैं। नाबिया परवेज की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कहीं वो इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं तो कहीं फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया जा रहा है।
देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में उनकी पोस्टिंग कहां होती है और वो क्या कमाल करती हैं। फिलहाल उनको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। लोग उनके पिता और परिवार के बैकग्राउंड के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। नाबिया को लेकर मुस्लिम भी काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर स्टोरीज लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















