हल्दी फंक्शन में क्रिकेटर संग झूम-झूम कर नाचीं कुलदीप यादव की दुल्हनिया, देखते रह गए बाराती...

Kuldeep Yadav Vanshika Dance Video: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। घर-परिवार वाले जश्न में डूबे हुए हैं। इस समय पूरा परिवार उत्तराखंड के मसूरी में है।

Kuldeep Yadav

वंशिका संग शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव के शादी से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। बता दें कि इंटरनेट पर हल्दी की रस्म की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। तस्वीरों में कभी देखा जा सकता है कि युजवेंद्र चहल कुलदीप यादव को हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं तो कभी कुलदीप यादव जश्न का लुफ्त उठाते दिख रहे हैं।

कुलदीप यादव के हल्दी फंक्शन के वीडियो वायरल

इंटरनेट पर कुलदीप का एक और वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि कुलदीप यादव मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेने से पहले ऐसा जोरदार डांस करते हैं कि हर कोई दोनों को देखता ही रह जाता है। जी हां, कुलदीप यादव और वंशिका के डांस के वीडियो ने फैन्स का दिल जीत लिया है। जहां लाइट पिंक कलर के कुर्ते में कुलदीप यादव नजर आ रहे हैं वहीं डार्क पिंक कलर के लहंगे में वंशिका बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।

झूम-झूमकर नाचीं कुलदीव यादव की दुल्हनिया

वायरल हो रहे इस क्लिप में देखा जा सकता है कि कुलदीप यादव अपनी होने वाली पत्नी के साथ सलमान खान के गाने जस्ट चेयों-चेयों गाने की ढोल की धुन पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। वंशिका अपनी शादी के सभी कार्यक्रमों को जमकर एंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो को देख लोगों ने भी जमकर कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दिलखुश दुल्हन तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है कि दुल्हन कुछ ज्यादा ही खुश है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- परफेक्ट कपल।

More from Filmibeat

Read more about: video viral
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X