लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर टीवी स्टार्स का हल्ला बोल, आखिर किसकी होगी सरकार !
भारत के सबसे बड़े पर्व का आगाज हो चुका है। जी हां, ये ऐसा पर्व है जो कि हमारे समाज की सबसे बड़ी जरूरत है। जिससे हम और हमारी जिंदगी जुड़ी हुई है। हम बात कर रहे हैं लोकसभा चुनाव 2019 की। जिस पर भारत का भविष्य यानी कि हम सब का आने वाला कल निर्भर करता है।
इस चुनाव की सबसे खास बात ये है कि इस बार खुले तौर पर चुनाव को लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल शुरू हो गई है। कुछ लोग किसी पार्टी के खिलाफ वोट देने के लिए अपील कर रहे हैं तो वहीं कई लोग अपना जन्मदिन अपने किसी खास उम्मीदवार के लिए प्रचार कर बिता रहे हैं।

इस बीच टीवी के कई ऐसे टॅाप स्टार्स हैं जो कि चुनाव से आने वाले कल और आज पर प्रकाश डाल रहे हैं। जो कि हल्ला बोल कर उस जरूरत पर ध्यान केंद्रीत करने की कोशिश कर रहे हैं जो कि चुनाव की अहमियत को उजाकर करता है। चलिए फिर जानते हैं कि आपके पसंदीदा टीवी स्टार्स का इस पर क्या कहना है...


Click it and Unblock the Notifications











