डिजिटल डेब्यू से करिश्मा कपूर मचाएंगी धमाल- 'मेंटलहुड' का टीज़र हुआ रिलीज़!

By Varsha Verma

एक माँ के जीवन में हर दिन पागलपन से भरपूर होता है और वह सभी चीजों को सही करने की परवाह करती है, ऐसी ही एक झलक साझा करते हुए ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 ने अपनी सबसे प्रतीक्षित वेब-श्रृंखला 'मेंटलहुड' का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। ओटीटी मंच पर कई प्रतिभाओं को एक साथ पेश करते हुए, जिसके साथ बॉलीवुड की लोलो उर्फ ​​करिश्मा कपूर भी अपना डिजिटल डेब्यू कर रही है, वेब-सीरीज मेंटलहुड का टीज़र रिलीज़ हो गया है और वास्तव में यह एक रोलरकोस्टर राइड की तरह है जिसे हम मिस नहीं कर सकते हैं!

यह सीरीज़ मार्च से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी, लेकिन उससे पहले शो का एक टीज़र रिलीज़ करते हए साझा किया गया,"Parenting nahi rahegi same, when these #supermoms bring on their A-Game Be a part of these mother's journey from motherhood to #Mentalhood! Streaming, 11th March on #ALTBalaji. Trailer out on Monday! #ALTBalajiOriginal #AZEE5Original"

Recommended Video

Ekta Kapoor talks on Karishma Kapoor's Digital Debut Mentalhood;Watch video | FilmiBeat

karisma kapoor

मातृत्व के विभिन्न रंगों को रेखांकित करते हुए, करिश्मा कपूर इस वेब श्रृंखला में मीरा शर्मा, मिस कानपुर और तीन छोटे बच्चों की माँ की भूमिका में नज़र आएंगी। शो के टीज़र में करिश्मा को 'मेंटल मॉम' मीरा के रूप में पेश किया गया, डीनो 'स्टे-एट-होम डैड' आकाश फर्नांडिस के रूप में, संध्या को 'मोम्जिला' अनुजा जोशी, शिल्पा को 'वर्कहॉलिक मॉम' नम्रता डालमिया, श्रुति को 'बोहो मॉम' दीक्षा शाह और तिलोत्तमा को 'पुशओवर मॉम' प्रीति खोसला के रूप में पेश किया गया है।

करिश्मा कोहली द्वारा निर्देशित "मेंटलहुड" में करिश्मा कपूर एक मेंटल माँ मीरा शर्मा के रूप में अपना डिजिटल डेब्यू कर रही है। इससे पहले, पोस्टर से हमें इस बात का अंदाजा हो गया था कि यह कितना मज़ेदार होने वाला है, लेकिन टीज़र में पागलपन की झलक ने निश्चित रूप से हमें उत्साहित कर दिया हैं! इस आगामी वेब-सीरीज़ में विभिन्न प्रकार की माताओं का सफ़र दिखाया जाएगा, जो अपने बच्चों की परवरिश करने के लिए अनुचित अपेक्षाओं के माध्यम से अपने तरीके से पैंतरेबाज़ी करती हैं। मल्टी-टास्किंग एक आदत बन जाती है और लगातार चिंता और गिल्ट फीलिंग उनके स्वभाव का हिस्सा बन जाता है।

शो के निर्माता 24 फरवरी 2020 को ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित करने के लिए तैयार हैं, जो बेहद विशाल होगा। यह बहुप्रतीक्षित शो मार्च में ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X