रेणुकास्वामी हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बढ़ गईं कन्नड़ एक्टर दर्शन की मुश्किलें

Kannada Actor Darshan Bail Cancelled- कुछ दिनों पहले अचानक सुर्खियों में आए कन्नड़ अभिनेता दर्शन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खबरें हैं कि रेणुकास्वामी हत्या मामले में कन्नड एक्टर दर्शन ने जमानत याचिका दायर की थी जिसको सीधे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है।
ये सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अभिनेता को बहुत बड़ा झटका दिया गया है। ना सिर्फ इस याचिका को रद्द किया गया बल्कि ये आदेश भी दिया है कि इस मामले में तुरंत अभिनेता को अरेस्ट करिए। गौरतलब है कि पहले दर्शन ने अपनी जमानत याचिका कर्नाटक हाईकोर्ट में सबमिट की थी और वहां से उनको जमानत मिल गई थी।
इस फैसले को पलटते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने शख्त रुख दिखाया है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच हत्या आरोपी अभिनेता को लेकर ये फैसला सुनाया है। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और दर्शन के फैंस भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं।
भड़का सुप्रीम कोर्ट
हाईकोर्ट ने जो फैसला उनको जमानत देने का सुनाया था वो सुप्रीम कोर्ट को पसंद नहीं आया था। सख्त लहजे के साथ सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था कि क्या दूसरे मामलों में भी हाईकोर्ट इस तरह के फैसले सुनाता है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा न्यायिक शक्ति का गलत प्रयोग हुआ है और देखते ही ये साफ समझ में आ रहा है।
क्या है रेणुकास्वामी हत्या कांड?
रेणुका स्वामी को दर्शन का फैन बताया जाता है और वो एक ऑटो चालक था। 9 जून को वो एक फ्लाईओवर में मृत अवस्था में मिला था। आरोप लगे थे कि अभिनेता के कहने पर ही उसकी हत्या की गई थी। आरोप है कि उसकी हत्या का कारण ये था कि वो कन्नड़ एक्टर की महिला दोस्त पवित्रा गौड़ा को परेशान कर रहा था। हालांकि इस केस में क्या फैसला होगा ये तो आने वाले समय में पता चल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











