Review: दिमाग पर पहले भर ले गोली फिर देखना 'तमंचे' मेरी जान

आज शुक्रवार को छोटे बजट की फिल्म 'तमंचे' रिलीज हुई है। फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद ना तो दर्शकों को थीं और ना ही समीक्षकों को, तो सच मानिये यह बात बिल्कुल सही ही निकली है। फिल्म हद से ज्यादा बेकार है। जिसे शायद लोग मजबूरी में ही देखना पसंद करेंगे। फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं हैं कि जिसे लोग पसंद करें। फिल्म में कुछ एक-दो सींस ऐसे हैं जहां फिल्म की अभिनेत्री रिचा चड्डा कुछ कमाल करती हैं, उसके अलावा फिल्म के हीरो(निखिल द्विवेदी), फिल्म के खलनायक ((दमनदीप सिंह) क्या एक्टिंग कर रहे हैं, यह कम से कम मेरी समझ से परे हैं।

कुछ पुरानी फिल्मों के अच्छे सींस को मिलाकर डायरेक्टर नवनीत बहल ने फिल्म 'तमंचे' बनाने की नाकाम कोशिश की है। फिल्म की पटकथा काफी कमजोर और बोरिंग है। हां फिल्म में दो गाने जो कि मोहित चौहान ('खामखा तुमसे पाला पड़ गया') और सोनू निगम ('ओय दिलदारा' ) और पुराना हिट ट्रैक..प्यार पर दिल पर मार दे गोली.. कुछ सकून देते हैं। फिल्म में रिचा को छोड़कर कुछ भी देखने वाला नहीं हैं। उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है इसमें कोई शक नहीं है लेकिन उनके नाजुक कंधों पर फिल्म को खिंचा नहीं जा सकता है। मेरे हिसाब से फिल्म केवल पैसे की बर्बादी है जिसे आप सिर्फ मजबूरी में ही देखना चाहेंगे। इसलिए हमारी ओर से फिल्म को केवल 1 स्टार।

Pics: फिल्म 'तमंचे'

कहानी: फिल्म दो क्रिमिनल किडनैपर मुन्ना मिश्रा (निखिल द्विदी) और ड्रग डीलर बिंदिया ठाकुर उर्फ बाबू (रिचा चड्ढा) की कहानी है जो एक साथ पुलिस के हाथों में पकड़े जाते हैं। दोनों क पुलिस हवालात ले जा रही होती है कि तभी दोनों पुलिस को चकमा देकर भाग निकलते हैं। पुलिस से बचने के खेल में दोनों साथ-साथ छुपते-छुपाते हैं और इसी बीच मुन्ना को बिंदिया से प्यार हो जाता है। लेकिन बिंदिया अपने गिरोह के लीडर राणा (दमनदीप सिंह) के लिए काम करती है और राणा, बिंदिया से प्यार करता है। इसलिए बिंदिया, मुन्ना को ठुकरा देती है। फिर अपने प्यार को पाने के लिए मुन्ना एक चाल चलता है। क्या वो उस चाल में कामयाब हो पाता है या नहीं, क्या बिंदिया को भी मुन्ना से प्यार होता है और इन सबके बीच में राणा का क्या होता है, यह सब जानने के लिए आपको नजदीक के सिनेमा घरो में फिल्म 'तमंचे' को देखने के लिए जाना पड़ेगा।

आईये डालते हैं 'तमंचे' की तस्वीरों पर एक झलक...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X