Review : दिमाग घर छोड़ दीजिए.. आपको खूब हंसाएंगे 3-3 पोस्टर ब्वॉयज.. मिलेगा सरप्राइज
/5
क्या है खास : फिल्म के कॉमेडी मूमेंट्स
क्या है बकवास : उपदेशों से भरा क्लाइमैक्स
कब लें ब्रेक : इंटरवल
शानदार पल : जेपी दत्ता की बॉर्डर की तर्ज पर फिल्म में एक सीन है, जो आपको लोट-पोट कर हंसने को मजबूर कर देगा।
सनी देओल और बॉबी देओल कॉमेडी करते हुए बेहतर लगते हैं। वहीं काफी समय से हल्की फुल्की संदेश देने वाली कॉमेडी आपने नहीं देखी है। हालांकि एक समय बाद फिल्म में ज्ञान काफी ज़्यादा हो जाता है।
पोस्टर बॉयज़ के साथ एक बार फिर श्रेयस तलपड़े अपने शानदार कॉमिक टाईमिंग की याद दिलाते हैं और दर्शक उन्हें अचानक परदे पर मिस भी करेंगे। फिल्म कहीं कहीं ढीली पड़ती है लेकिन किसी किसी जगह आपको कॉमेडी का अच्छा खासा डोज़ देती है।


Click it and Unblock the Notifications











