REVIEW...कंगना रनौत का धमाका..लेकिन यहां मात खा गई 'सिमरन' !
/5
क्या है खास : कंगना रनौत।
क्या है बकवास : सामान्य लेखन, कहानी में रोमांटिक एंगल।
कब लें ब्रेक : इंटरवल में।
कंगना रनौत क्वीन बनने के बाद से सब कुछ क्वीन जैसा ही करना चाह रही है और यही शायद उनकी गलती है। एक किरदार का जीवन एक फिल्म तक ही सीमित हो पाता है।
सिमरन में कंगना रनौत, क्वीन की नई वाली रानी की झलक दिखाने की कोशिश करती हैं। और इसी कोशिश में कंगना बुरी तरह नाकाम दिखती हैं। हालांकि फिल्म की कहानी अच्छी है लेकिन फिल्म का लेखन ढीला है। डायलॉग्स असर नहीं छोड़ते और रानी की तरह सिमरन से किसी को प्यार नहीं हो पाता।


Click it and Unblock the Notifications











