'कामयाब' फिल्म रिव्यू - 'कैरेक्टर एक्टर' की ईमानदार कहानी, अब तो मत पूछिए कौन संजय मिश्रा?
/5
निर्देशक- हार्दिक मेहता
कलाकार- संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, ईशा तलवार
हीरो के दोस्त हों या विलेन का साथी, डॉक्टर, पुलिस इंस्पेकटर, मां, पिता, भाई, पड़ोसी आदि.. फिल्मों में कितने ही ऐसे किरदार होते हैं जिन्हें सराहना तो मिल जाती है, लेकिन उनके नाम को पहचान नहीं मिलती। ये वो कलाकार हैं, जिन्हें देखकर हर बार आप और हम कहते हैं कि ये गजब का अभिनय करता है, नाम क्या है इनका? ये अलग अलग किरदारों से सालों साल दर्शकों का मनोरंजन करते जाते हैं, लेकिन हीरो की एक झलक, एक सेकेंड में उन पर हावी हो जाती है। हार्दिक मेहता ने इन्हीं कलाकारों की कहानी पर बनाई है 'कामयाब', जो इन कलाकारों की ज़िंदगी को काफी पास से दिखाती जाती है। फिल्म में सिर्फ दर्शकों की ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के दृष्टिकोण पर भी काफी फोकस किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











