'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' फिल्म रिव्यू: दो बेखौफ बहनों की कहानी में स्टार हैं भूमि और कोंकणा
/5
निर्देशक- अलंकृता श्रीवास्तव
कलाकार- भूमि पेडनेकर, कोंकणा सेन शर्मा, विक्रांत मैसे, अमोल पराशर, आमिर बशीर, करण कुंद्रा, कुब्रा सैत
प्लैटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
समाज द्वारा नियंत्रित और बंधी हुईं औरतों की कहानी से आगे बढ़कर यह फिल्म ख्वाहिशों की, च्वॉइस की बात करती है। काजल (भूमि पेडनेकर) आजादी और नौकरी की तलाश में अपनी चचेरी बहन डॉली (कोंकणा) के पास नोएडा आती है। यहां उसे एक कॉल सेंटर में नौकरी मिलती है, जहां उसे क्लाइंट से रोमांटिक, सेक्सुअल बातें करना है। एक रात डॉली अपनी छोटी बहन से पूछती है कि क्या वो इस नौकरी से खुश है? जवाब में काजल कहती है- "जॉब है, करते हैं। मजबूर थे रोमांस बेचने के लिए? नहीं, च्वॉइस किये हैं। कोई और च्वॉइस होता तो नहीं करते"।
dolly kitty aur woh chamakte sitare bhumi pednekar konkana sen sharma netflix डॉली किटी और वो चमकते सितारे भूमि पेडनेकर कोंकणा सेन शर्मा नेटफ्लिक्स


Click it and Unblock the Notifications