Review..कन्फ्यूजन और हल्की फुल्की कॉमेडी का डोज है बहन होगी तेरी
बहन होगी तेरी फिल्म रुिव्यू कहानी प्लॉट और रेटिंग, जानिए फिल्म को मिले कितने स्टार्स।
/5
शानदार पॉइंट - राजकुमार राव की परफॉर्मेंस
निगेटिव पॉइंट - श्रुति हासन की एक्टिंग
शानदार मोमेंट - जब गट्टू और भूरे शराब पीकर राहुल नाम को कोसने लगते हैं जो शाहरुख खान का पर्यायवाची नाम बन चुका है। शाहरुख खान हर फिल्म में किसी और की गर्लफ्रेंड ले जाते हैं।
बॉलीवुड में टिपिकल देसी लव स्टोरी खूब चलती है। डायरेक्टर अजय पन्नालाल ने बहन होगी तेरी को रोमांटिक कॉमेडी के अंदाज में बनाया है। लेकिन फिल्म का डायरेक्शन साधारण है और फिल्म 128 मिनट लंबी और बोरिंग है। फिल्म के कई ट्विस्ट हैं लेकिन स्क्रीनप्ले और स्टोरीलाइन इसके साथ मैच नहीं करती। वहीं, राजकुमार राव अपने किरदार में जबरदस्त लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











