हाउसफुल 4 और वेलकम 3: अक्षय कुमार ने की 2019 की बैक टू बैक BOOKING
हालांकि इस खबर पर आधिकारिक रूप से किसी ने मुहर नहीं लगाई है पर माना जा रहा है कि अक्षय कुमार के हामी भरते ही वेलकम 3 पर काम शुरू हो चुका है। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम दोनों दिखाई देंगे।
गौरचलब है कि अक्षय कुमार की वेलकम बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी। ये कॉमेडी फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। हालांकि अक्षय अब केवल सीरियस फिल्में करते नज़र आ रहे लेकिन उनकी फिल्मो से कॉमेडी का पुट कभी गया नहीं।

वहीं अक्षय हाउसफुल 4 की दीवाली बुकिंग कर ही चुके थे। ऐसे में उन्होंने अपनी अगली कॉमेडी फिल्म के लिए वेलकम सीक्वल फाइनल किया है। फिल्म के दूसरे पार्ट में जॉन अब्राहम थे।
अब माना जा रहा है कि तीसरे पार्ट में अक्षय और जॉन मिलकर हंगामा करेंगे। वैसे भी अक्षय और जॉन की जोड़ी को लोगों ने गरम मसाला, देसी बॉयज़ जैसी फिल्मों में काफी पसंद किया है।
काफी समय से अक्षय को वेलकम 3 के लिए अप्रोच किया जा रहा था लेकिन बात अक्षय की फीस पर आकर रूक जा रही थी लेकि्न अब माना जा रहा है कि सब कुछ तय हो चुका है और जल्दी ही फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा।
अब देखना ये है कि अगले साल क्या अक्षय 2 धमाकेदार कॉमेडी सीक्वल के साथ आते हैं या फिर वेलकम 3, अगले साल की जगह 2020 में रिलीज़ होगी।
जितना अक्षय को सब जानते हैं, वो फिल्में निपटाने में इतना समय लगाते नहीं हैं इसलिए तय मानिए कि अगले साल अक्षय दो धमाकेदार सीक्वल के साथ आएंगे। वैसे अक्षय के कई सीक्वल हैं जो लटके हुए हैं -


Click it and Unblock the Notifications













